ICC T20 World Cup 2026: भारत-यूएसए ओपनर, 15 फरवरी को IND vs PAK की हाई-वोल्टेज टक्कर, जानें पूरा शेड्यूल

T20 World Cup 2026 schedule
ICC T20 World Cup 2026 Shedule: आईसीसी ने मंगलवार, 25 नवंबर को ल T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया। 20 टीमों के इस मेगा टूर्नामेंट में भारत का अभियान 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होगा, जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा।
टूर्नामेंट के लिए भारत को A ग्रुप में रखा गया है, जिसमें पाकिस्तान, अमेरिका (USA), नामीबिया और नीदरलैंड्स है।
4 शहरों में होंगे मुकाबले, पाकिस्तान खेलेगा कोलंबो में
ICC ने पुष्टि की है कि भारत के मैच मुंबई, अहमदाबाद, दिल्ली और कोलकाता में आयोजित किए जाएंगे। लेकिन पाकिस्तान की टीम सुरक्षा कारणों से अपने सभी मुकाबले कोलंबो (श्रीलंका) में खेलेगी।
- सेमीफाइनल: वानखेड़े (मुंबई) और ईडन गार्डन्स (कोलकाता)
- फाइनल: 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद)
अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है, तो फाइनल को भी कोलंबो स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
भारत का पूरा ग्रुप स्टेज शेड्यूल
- 7 फरवरी: भारत vs USA – मुंबई (7:00 PM)
- 12 फरवरी: भारत vs नामीबिया – दिल्ली (7:00 PM)
- 15 फरवरी: भारत vs पाकिस्तान – कोलंबो (7:00 PM)
- 18 फरवरी: भारत vs नीदरलैंड – अहमदाबाद (7:00 PM)
Ready to defend the title on home soil 🇮🇳 🏆
— BCCI (@BCCI) November 25, 2025
Here are #TeamIndia's group stage fixtures for the ICC Men's T20 World Cup 2026! 🗓️#T20WorldCup pic.twitter.com/MdL6Qa9mlg
T20 World Cup 2026: सभी ग्रुप
ग्रुप A
भारत, पाकिस्तान, USA, नामीबिया, नीदरलैंड्स
ग्रुप B
बांग्लादेश, इटली, इंग्लैंड, नेपाल, वेस्टइंडीज
ग्रुप C
ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे
ग्रुप D
अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, UAE
ICC T20 World Cup 2026: पूरा शेड्यूल
7 फरवरी
- 11:00 AM – पाकिस्तान vs नीदरलैंड्स (कोलंबो)
- 3:00 PM – वेस्टइंडीज vs बांग्लादेश (कोलकाता)
- 7:00 PM – भारत vs USA (मुंबई)
8 फरवरी
- 11:00 AM – न्यूजीलैंड vs अफगानिस्तान (चेन्नई)
- 3:00 PM – इंग्लैंड vs नेपाल (मुंबई)
- 7:00 PM – श्रीलंका vs आयरलैंड (कोलंबो)
9 फरवरी
- 11:00 AM – बांग्लादेश vs इटली (कोलकाता)
- 3:00 PM – जिम्बाब्वे vs ओमान (कोलंबो)
- 7:00 PM – दक्षिण अफ्रीका vs कनाडा (अहमदाबाद)
10 फरवरी
- 11:00 AM – नीदरलैंड्स vs नामीबिया (दिल्ली)
- 3:00 PM – न्यूजीलैंड vs UAE (चेन्नई)
- 7:00 PM – पाकिस्तान vs USA (कोलंबो)
11 फरवरी
- 11:00 AM – दक्षिण अफ्रीका vs अफगानिस्तान (अहमदाबाद)
- 3:00 PM – ऑस्ट्रेलिया vs आयरलैंड (कोलंबो)
- 7:00 PM – इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज (मुंबई)
12 फरवरी
- 11:00 AM – श्रीलंका vs ओमान (कैंडी)
- 3:00 PM – नेपाल vs इटली (मुंबई)
- 7:00 PM – भारत vs नामीबिया (दिल्ली)
13 फरवरी
- 11:00 AM – ऑस्ट्रेलिया vs जिम्बाब्वे (कोलंबो)
- 3:00 PM – कनाडा vs UAE (दिल्ली)
- 7:00 PM – USA vs नीदरलैंड्स (चेन्नई)
14 फरवरी
- 11:00 AM – आयरलैंड vs ओमान (कोलंबो)
- 3:00 PM – इंग्लैंड vs बांग्लादेश (कोलकाता)
- 7:00 PM – न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका (अहमदाबाद)
15 फरवरी
- 11:00 AM – वेस्टइंडीज vs नेपाल (मुंबई)
- 3:00 PM – USA vs नामीबिया (चेन्नई)
- 7:00 PM – भारत vs पाकिस्तान (कोलंबो)
16 फरवरी
- 11:00 AM – अफगानिस्तान vs UAE (दिल्ली)
- 3:00 PM – इंग्लैंड vs इटली (कोलकाता)
- 7:00 PM – ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका (कैंडी)
17 फरवरी
- 11:00 AM – न्यूजीलैंड vs कनाडा (चेन्नई)
- 3:00 PM – आयरलैंड vs जिम्बाब्वे (कैंडी)
- 7:00 PM – बांग्लादेश vs नेपाल (मुंबई)
18 फरवरी
- 11:00 AM – दक्षिण अफ्रीका vs UAE (दिल्ली)
- 3:00 PM – पाकिस्तान vs नामीबिया (कोलंबो)
- 7:00 PM – भारत vs नीदरलैंड्स (अहमदाबाद)
19 फरवरी
- 11:00 AM – वेस्टइंडीज vs इटली (कोलकाता)
- 3:00 PM – श्रीलंका vs जिम्बाब्वे (कोलंबो)
- 7:00 PM – अफगानिस्तान vs कनाडा (चेन्नई)
20 फरवरी
- 7:00 PM – ऑस्ट्रेलिया vs ओमान (कैंडी)
T20 World Cup 2026 फॉर्मेट
- कुल टीमें: 20
- 4 ग्रुप, हर ग्रुप में 5 टीमें
- टॉप 2 टीमें सुपर-8 में
- फिर टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल
फाइनल: 8 मार्च – अहमदाबाद (या पाकिस्तान के क्वालिफाई करने पर कोलंबो)
