T20 World Cup 2026: पाकिस्तान सरकार का ऐलान- भारत के खिलाफ नहीं खेलेगी पाक टीम; बांग्लादेश के समर्थन में किया बायकॉट

T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा।
Pakistan boycott India match T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ अपना मैच नहीं खेलने का ऐलान कर दिया है। 15 फरवरी 2026 को कोलंबो में निर्धारित यह हाई-वोल्टेज मुकाबला अब नहीं होगा, क्योंकि पाकिस्तानी सरकार ने स्पष्ट कहा है कि उनकी टीम मैदान पर नहीं उतरेगी।
पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक X अकाउंट से जारी बयान में कहा गया, "पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने की अनुमति दी गई है, लेकिन 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में टीम मैदान पर नहीं उतरेगी।"

यह फैसला बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाए जाने के विरोध में लिया गया माना जा रहा है, जहां ICC ने ढाका की सुरक्षा चिंताओं के कारण भारत में उनके मैच नहीं बदलने का फैसला किया था। पाकिस्तान ने इसे ICC के 'डबल स्टैंडर्ड' करार दिया था।
टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान अन्य मैच खेलेगा, लेकिन भारत-पाकिस्तान क्लैश रद्द होने से क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा है। यह फैसला क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता को प्रभावित करेगा।
ICC की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन ब्रॉडकास्टर्स को भारी नुकसान (लगभग $38 मिलियन) का अनुमान है। पाकिस्तान टीम 2 फरवरी को कोलंबो रवाना होगी।
