Rishabh pant: गिल-यशस्वी के बाद पंत का पावरफुल पंच, छक्के से पूरा किया सातवां शतक, धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा

Rishabh pant icc test ranking
X

Rishabh pant icc test ranking

Rishabh Pant century:भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऋषभ पंत ने शतक ठोक दिया।

Rishabh pant century: भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऋषभ पंत ने भी शतक जमाया। उन्होंने 146 गेंद में अपना शतक पूरा किया। ये पंत का सातवां टेस्ट शतक है। पंत ने छक्का मारकर अपना शतक पूरा किया। गिल के साथ पंत अबतक चौथे विकेट के लिए 190 प्लस रन की साझेदारी कर ली है। शतक पूरा करने के दौरान पंत ने 10 चौके और 4 छक्के मारे हैं। पंत ने पिछला टेस्ट शतक सितंबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ जमाया था।

पंत ने इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब पंत के नाम बतौर विकेटकीपर टेस्ट में सात शतक हो गए। धोनी ने बतौर विकेटकीपर भारत के लिए टेस्ट में 6 शतक जमाए थे। पंत ने 7 शतक सिर्फ 76 पारियों में ठोके हैं। वहीं, धोनी ने 144 पारी में 6 शतक जमाए हैं। तीसरे स्थान पर ऋद्धिमान साहा है। उनके नाम टेस्ट में 3 शतक हैं। ये इंग्लैंड में पंत का तीसरा शतक है। पंत इंग्लैंड में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विदेशी विकेटकीपर हैं। उन्होंने तीन शतक जमाए हैं। बाकी विकेटकीपर ने एक से अधिक सेंचुरी नहीं जमाई है।

पंत और गिल के बीच चौथे विकेट के लिए 209 रन की साझेदारी हुई। पंत के टेस्ट शतकों की संख्या और ज्यादा हो सकती थी। वो 90 से 99 के बीच 7 बार आउट हुए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story