Rishabh pant: एक हाथ से छक्का...फिर बैकफ्लिप मार शतक का सेलिब्रेशन, सचिन-पठान भी हुए पंत के जबरा फैन

ऋषभ पंत ने हेडिंग्ले टेस्ट में शतक के बाद अनूठे अंदाज में जश्न मनाया।
Rishabh pant century: इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में टीम इंडिया के उप कप्तान ऋषभ पंत ने ऐसा कारनामा किया, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 178 गेंदों पर 134 रन ठोके, और जैसे ही उन्होंने एक हाथ से छक्का मारकर शतक पूरा किया, मैदान पर जो हुआ, वो यादगार बन गया।
शतक पूरा करते ही पंत ने बैकफ्लिप किया-जी हां, बाकायदा कलाबाज़ी खाकर अपने सातवें टेस्ट शतक का जश्न मनाया। फैंस तो झूमे ही, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'ऋषभ का जश्न उनकी बल्लेबाज़ी जितना ही मनोरंजक है।'
WHAT A KNOCK, WHAT A CELEBRATION! 💪💯
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 21, 2025
2018, 2021 & now 2025 - 𝙍𝙄𝙎𝙃𝘼𝘽𝙃-𝙋𝘼𝙉𝙏𝙄 continues on the English soil! 💪
👉 7th Test century
👉 4th vs ENG in Tests
👉 3rd in ENG in Tests#ENGvIND 1st Test, Day 2 | Streaming LIVE NOW on JioHotstar 👉 https://t.co/PLSZ49Mrj4… pic.twitter.com/MUySzy7Jr8
दिल्ली कैपिटल्स ने भी मजेदार अंदाज में लिखा, टये सिर्फ ऋषभ पंत ही कर सकते हैं!' वहीं सुनील गावस्कर ने तीन बार कहा, 'Superb, superb, superb।' और इरफान पठान भी पंत के फैन हो गए। उन्होंने लिखा, अपनी शर्तों पर खेलना ऋषभ पंत ने नहीं छोड़ा।'
Apni sharto pe khelna Rishabh pant ne Nahi chora. Brilliant 💯
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) June 21, 2025
Rishabh’s celebration is as entertaining as his batting! 🤩 🏏
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) June 21, 2025
Well done Rishabh. pic.twitter.com/8EYCupeXwx
धोनी को पीछे छोड़ा
पंत का यह टेस्ट करियर का सातवां शतक था और इसके साथ ही वह टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए। इस मामले में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ दिया, जिनके नाम 6 शतक हैं। इस लिस्ट में रिद्धिमान साहा के नाम 2 शतक हैं जबकि सैयद किरमानी, फारूख इंजीनियर और नयन मोंगिया क्रमश: 2, 2 और 1 शतक के साथ पीछे हैं।
पंत ने ये रिकॉर्ड तब बनाया जब उन्होंने शोएब बशीर की गेंद पर एक हाथ से शानदार छक्का मारते हुए सौ का आंकड़ा छुआ। यह उनका सितंबर 2024 के बाद पहला शतक था। तब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 109 रन बनाए थे। ये पंत का इंग्लैंड में तीसरा शतक है। वो इंग्लैंड में सबसे अधिक शतक जमाने वाले विदेशी विकेटकीपर हैं। बाकी किसी भी विकेटकीपर के एक से अधिक शतक नहीं हैं।
पंत ने अबतक 44 टेस्ट में 3 हजार से अधिक रन बनाए हैं। उनका औसत भी 44 से अधिक का है। उन्होंने 7 शतक और 15 अर्धशतक जमाए हैं। पंत के शतकों का आंकड़ा इससे ज्यादा हो सकता था। क्योंकि वो टेस्ट में 7 बार 90 से 99 के बीच आउट हुए हैं।
पंत का यह अंदाज और प्रदर्शन दोनों ही उनके फैंस के लिए ट्रीट बन गया। जो क्रिकेट सिर्फ रन के लिए देखा जाता है, उसमें पंत ने एंटरटेनमेंट का तड़का भी लगा दिया। अब सभी की निगाहें सीरीज के अगले मुकाबलों पर हैं क्योंकि जब पंत रंग में हों, तो कुछ भी मुमकिन है।