Rinku Singh Priya Saroj Engagement: रिंकू-प्रिया एक-दूसरे का हाथ थामे पहुंचे, क्रिकेटर ने अंगूठी पहनाईं तो रो पड़ीं सांसद, जानें-कौन-कौन शामिल हुए

Rinku Singh Priya Saroj Engagement
X

Rinku Singh Priya Saroj Engagement: रिंकू सिंह की सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई।

Rinku Singh Priya Saroj Engagement: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की लखनऊ के एक होटल में सगाई सेरेमनी हो रही। इस कपल की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें, होटल के लॉन में ही दोनों ने फोटो शूट करवाया।

Rinku Singh Priya Saroj Engagement: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी लखनऊ के 'द सेंट्रम' होटल में हुई। रिंकू और प्रिया एक-दूसरे का हाथ पकड़कर उस हॉल में पहुंचे, जहां रिंग सेरेमनी होनी थी। स्टेज पर रिंकू ने प्रिया को अंगूठी पहनाई तो वो इस लम्हे पर भावुक हो गईं। उनकी आंखों से आंसू बहने लगे और वो रोने लगीं। इसके बाद रिंकू ने उन्हें संभाला। फिर दोनों ने हाथ उठाकर अपनी सगाई की अंगूठी दिखाई। प्रिया ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था जबकि रिंकू क्रीम रंग की शेरवानी में थे।

रिंकू सिंह की सगाई में अखिलेश यादव, जया बच्चन, डिंपल यादव, के अलावा कई और वीआईपी शामिल हुए। इनके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। प्रिया सरोज मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं। उनके पिता तूफानी खुद तीन बार सांसद रह चुके हैं।

शनिवार शाम को ही पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पीयूष चावला और यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल होटल पहुंचे। रिंकू ने सबका स्वागत किया था।

Live Updates

  • 8 Jun 2025 2:08 PM

    रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की सगाई

    रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई हो गई। दोनों ने लखनऊ के एक होटल में एक-दूसरे को रिंग पहनाई। इसका वीडियो वायरल हो रहा।  


  • 8 Jun 2025 2:02 PM

    rinku-priya engagement

    रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की लखनऊ में सगाई हो गई। रिंकू ने जैसे ही सपा सांसद प्रिया सरोज को रिंग पहनाई तो वो भावुक हो गईं। उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। इससे पहले, रिंकू अपनी मंगेतर प्रिया का हाथ पकड़कर स्टेज तक पहुंचे। रिंकू ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हुई थीं जबकि उनकी मंगेतर प्रिया सरोज ने पिंक कलर का लहंगा पहना था।


  • 8 Jun 2025 1:56 PM

    रिंकू सगाई से पहले बुलंदशहर के मंदिर गए

    प्रिया सरोज से सगाई से पहले, रिंकू सिंह अपने परिवार के साथ बुलंदशहर में चौधेरा वाली विचित्रा देवी मंदिर में आशीर्वाद लेने भी गए। इससे जुड़ी तस्वीर रिंकू की बहन ने शेयर की थी।

  • 8 Jun 2025 1:49 PM

    प्रिया सरोज के पिता ने क्या बताया

    सांसद प्रिया सरोज के विधायक पिता तूफानी सरोज ने कहा कि जया बच्चन, इकरा हसन समेत कई लोग रिंक सेरेमनी में शिरकत कर रहे। परिवार के करीबी और राजनीति, क्रिकेट से जुड़े कुल 300 लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

  • 8 Jun 2025 1:45 PM

    Rinku Singh-Priya saroj engagement

    प्रिया ने रिंकू को पहनाने के लिए कोलकाता से डिजाइनर रिंग खरीदी है जबकि रिंकू ने मुंबई से खास अंगूठी मंगवाई है। दोनों अंगूठियों की कीमत 2 लाख रुपये से अधिक है।


  • 8 Jun 2025 1:42 PM

    क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम शुरू हो गया है।


  • 8 Jun 2025 1:37 PM

    रिंकू-सरोज की सगाई

    रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी में सपा नेता रामगोपाल यादव, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला पहुंचे हुए हैं। 

  • 8 Jun 2025 1:36 PM

    रिंकू सिंह की सगाई में पहुंचे अखिलेश यादव

    भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई सेरेमनी लखनऊ के फाइव स्टार होटल में चल रही। इस सेरेमनी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव पहुंचे हुए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story