RCB vs DC Score: बेंगलुरु ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी दिल्ली कैपिटल्स, जानें प्लेइंग-11

RCBW vs DCW LIVE WPL 2026 Final
RCBW vs DCW LIVE cricket match scorecard: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वडोदरा में खेला जाएगा। दिल्ली का ये चौथा फाइनल है और उसकी नजर पहले खिताब पर होगी जबकि आरसीबी 2024 में एक बार चैंपियन बन चुकी है।
आरसीबी ने ग्रुप स्टेज में धमाकेदार प्रदर्शन किया था और टीम 8 में से 6 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए फाइनल में जगह पक्की की थी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स तीसरे स्थान पर रही थी। एलिमिनेटर में दिल्ली ने गुजरात को मात देकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया था।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेट कीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्रकार, श्रेयंका पाटिल, सायाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल।
दिल्ली कैपिटल्स: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेट कीपर), लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कप्प, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, एन श्री चरणी।
Live Updates
- 5 Feb 2026 6:46 PM
RCB W vs DC W WPL Final Live: आरसीबी ने जीता टॉस
विमेंस प्रीमियर लीग फाइनल का टॉस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता और गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीम में कोई बदलाव नहीं है।
- 5 Feb 2026 6:42 PM
RCB W vs DC W WPL Final Live: कुछ देर में होगा टॉस
विमेंस प्रीमियर लीग फाइनल का टॉस अब से कुछ देर बाद होगा। दिल्ली ने इस सीजन में चेज करते हुए अपने सभी मैच जीते हैं। इसलिए टॉस अहम हो सकता है।
- 5 Feb 2026 6:41 PM
RCB W vs DC W WPL Final Live: विमेंस प्रीमियर लीग फाइनल
विमेंस प्रीमियर लीग 2026 फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हो रही। दिल्ली की नजर पहले खिताब पर होगी।
