rcb victory parade: बेंगलुरु में गाजे-बाजे के साथ निकलेगी आरसीबी की विक्ट्री परेड, कब पहुंचेगी टीम...कहां मनेगा जश्न, जानें सारी डिटेल

rcb victory parade
X
rcb victory parade: बेंगलुरु में आरसीबी की विक्ट्री परेड बुधवार दोपहर निकलेगी। 
rcb victory parade updates: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पहली बार ipl चैंपियन बनने पर बेंगलुरु में बुधवार को विक्ट्री परेड निकलेगी। टीम दोपहर में बेंगलुरु पहुंचेगी, इसके बाद क्या-क्या होगा, जानें पूरी डिटेल।

rcb victory parade updates: आईपीएल 2025 की चैंपियन टीम RCB आज अपने होम टर्फ पर भव्य स्वागत के लिए बेंगलुरु पहुंच रही। 18 साल के लंबे इंतजार के बाद मिली इस जीत को शहर में बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा। विराट कोहली की टीम बेंगलुरु की सड़कों पर खुले बस में निकलेगी और फैंस के साथ जीत का जश्न मनाएगी। आइए आपको बताते हैं कि टीम कब बेंगलुरु पहुंचेगी, किससे मिलेगी और कहां से कहां तक विक्ट्री परेड निकलेगी।

आरसीबी बुधवार सुबह 10 बजे अहमदाबाद से बेंगलुरु के लिए निकलेगी। दोपहर 1.30 बजे करीब बेंगलुरु पहुंचेगी। इसके बाद शाम को कर्नाटक के मुख्यमंत्री से टीम की शिष्टाचार मुलाकात होगी। इसका वेन्यू बेंगलुरु विधान सौधा होगी। करीब एक घंटा यहां रहने के बाद टीम की विक्ट्री परेड दोपहर 3.30 बजे से निकलेगी।

विक्ट्री परेड ओपन बस में निकलेगी। इसकी शुरुआत विधान सौधा से होगी और विक्ट्री परेड एम चिन्नास्वामी स्टेडिय़म में खत्म होगी। विक्ट्री परेड कुल 1. 4 किलोमीटर की होगी।

परेड कहां देखें LIVE

टीवी पर: Star Sports Network

ऑनलाइन: JioCinema और Disney+ Hotstar पर स्ट्रीमिंग

ट्रैफिक अलर्ट: ट्रैफिक पुलिस ने CBD (सेंट्रल बेंगलुरु) और विधान सौधा-चिन्नास्वामी स्टेडियम मार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम की चेतावनी दी है। नागरिकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story