VIDEO: जोकोविच या अल्काराज? कौन ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतेगा? ईशान और अर्शदीप ने चुने अपने फेवरेट

Novak Djokovic Or Carlos Alcaraz: जोकोविच या अल्काराज? कौन ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतेगा?
Novak Djokovic Or Carlos Alcaraz Aus Open Final: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के मेंस सिंगल्स का फाइनल दुनिया के नंबर-1 टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज और 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच के बीच रविवार को मेलबर्न के रॉड लेवर एरीना में खेला जाएगा। सिर्फ टेनिस देखने वालों की ही इस महामुकाबले पर नजर नहीं है, टीम इंडिया के खिलाड़ी भी इस हाई वोल्टेज मुकाबले को लेकर बहुत उत्सुक हैं।
इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ईशान किशन और अर्शदीप सिंह ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल को लेकर बात करते नजर आ रहे। इस वीडियो में ईशान और अर्शदीप दोनों ने अपने फेवरेट खिलाड़ी चुन लिए।
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में 43 गेंदों पर 103 रन की तूफानी पारी खेलने वाले ईशान किशन ने अल्काराज का सपोर्ट किया। ईशान ने वीडियो में कहा कि अल्काराज का खेलने का तरीका उन्हें भारतीय टीम जैसा लगता है। वो बहुत तेज़ खेलते हैं। जहां गैप दिखा, वहीं शॉट मारते हैं। ज्यादा धैर्य नहीं दिखाते। यही वजह है कि मैं अल्काराज को सपोर्ट कर रहा हूं।
Team Carlos Alcaraz or Team Novak Djokovic? 🎾🤔
— BCCI (@BCCI) February 1, 2026
Here’s who @ishankishan51 and @arshdeepsinghh are backing ahead of the Australian Open final 😎 #TeamIndia | @AustralianOpen pic.twitter.com/gNUYB2v3qu
इस पर अर्शदीप सिंह ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'मैं आइसमैन नोवाक जोकोविच को सपोर्ट कर रहा हूं।' जब ईशान ने उनसे पूछा कि जोकोविच और कितने ग्रैंड स्लैम जीतेंगे, तो अर्शदीप ने हंसते हुए कहा, 'यही तो दिक्कत है। अगर वो जीत गए तो सब पूछेंगे कि किसने जीता, किसने जीता?
ईशान ने आखिर में साफ किया कि यह मैच अल्काराज के लिए बेहद अहम है क्योंकि इससे उनका पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन और करियर ग्रैंड स्लैम पूरा हो सकता है। इसलिए मैं कार्लिटो के साथ हूं। अल्काराज के लिए यह मैच बहुत स्पेशल है। उन्होंने अबतक ऑस्ट्रेलियन ओपन नहीं जीता है और अगर वह रविवार को ट्रॉफी उठाते हैं, तो उनका करियर ग्रैंड स्लैम पूरा हो जाएगा। यानी चारों ग्रैंड स्लैम- ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन, उनके नाम हो जाएंगे। इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करना उन्हें टेनिस के सबसे महान खिलाड़ियों की कतार में ला खड़ा करेगा।
वहीं, नोवाक जोकोविच के सामने भी इतिहास रचने का मौका है। 10 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत चुके जोकोविच अगर यह फाइनल जीतते हैं, तो वह 25 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल वह 24 ग्रैंड स्लैम के साथ ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी मार्गरेट कोर्ट के साथ खड़े हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि अनुभव जीतता है या युवा जोश इतिहास रचता है।
