haribhoomi hindi news
WPL 2025 RCB vs MI: मुंबई इंडियंस (MI) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। RCB ने 168 रनों का टारगेट दिया, जिसे MI ने 19.5 ओवर में हासिल कर लिया।

WPL 2025 RCB vs MI: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के सातवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। कप्तान हरमनप्रीत कौर (50 रन) की अर्धशतकीय पारी ने मुंबई की जीत में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले RCB ने एलिस पेरी (81 रन) की शानदार पारी की बदौलत 167/7 का स्कोर खड़ा किया, लेकिन MI ने लक्ष्य को 19.5 ओवर में हासिल कर लिया।

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी प्रदर्शन

  • यास्तिका भाटिया: 8 रन, 8 गेंद
  • हेले मैथ्यूज: 15 रन, 10 गेंदें
  • नेट साइवर-ब्रंट: 42 रन, 21 गेंद
  • हरमनप्रीत कौर (कप्तान): 50 रन, 38 गेंद
  • अमेलिया केर: 2 रन, 6 गेंद
  • अमनजोत कौर: 34 रन, 27 गेंद
  • जी कमलिनी: 11 रन, 8 गेंदें

मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो शुरुआत में सही साबित हुआ। RCB ने 57 रन के अंदर 4 विकेट गंवा दिए थे और टीम दबाव में आ गई।

एलिस पेरी और ऋचा घोष ने खेली शानदार पारी
इस मुश्किल स्थिति में एलिस पेरी ने शानदार 43 गेंदों में 81 रनों पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। इसके अलावा, ऋचा घोष ने भी 28 रन बनाए। दोनों ने मिलकर महत्वपूर्ण रन जोड़े और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

RCB की बल्लेबाजी प्रदर्शन (167/7, 20 ओवर)

  • स्मृति मंधाना: 26 रन
  • डेनिएल व्याट-हॉज: 9 रन
  • एलिस पेरी: 81 रन
  • राघवी बिस्ट: 1 रन
  • ऋचा घोष: 28 रन
  • कनिका आहूजा: 3 रन
  • जॉर्जिया वेयरहैम: 6 रन
  • किम गर्थ: 8 रन
  • एकता बिष्ट: नाबाद 2 रन

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी प्रदर्शन
MI के गेंदबाजों ने शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया। अमनजोत कौर ने 3 विकेट चटकाए, जबकि शबनिम इस्माइल, नेट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज और संस्कृति गुप्ता ने 1-1 विकेट लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI
RCB: स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल वायट-हॉज, एलिस पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राघवी बिष्ट, कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गर्थ, एकता बिष्ट, जोशिता वी जे, रेनुका सिंह ठाकुर

MI: हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नट स्किवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, सज्जेविन सजाना, जी कमलिनी, अमनजोत कौर, संस्कृती गुप्ता, शबनिम इस्माइल, परुनिका सिसोदिया

7