A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
ind vs pak: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। यूएसए के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय फैंस ने उनपर चकिंग के आरोप लगाए जबकि आईसीसी पहले ही 2 बार उनके एक्शन को क्लीन चिट दे चुका। आलोचनाओं के बीच तारिक ने कहा कि इस तरह की चर्चा से भारतीय बल्लेबाजों पर ही दबाव बढ़ सकता।
SSC स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में तारीक ने तीन विकेट लेकर पाकिस्तान को 32 रन की जीत दिलाई। इस जीत के साथ पाकिस्तान ग्रुप-ए में लगातार दो जीत के बाद टॉप पर पहुंच गया और दूसरे राउंड के करीब है। हालांकि मैच के दौरान सोशल मीडिया पर उनके एक्शन को लेकर काफी बहस हुई, जो पहले पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान भी उठ चुकी थी।
दबाव भारतीय बल्लेबाजों पर होगा: तारिक
आलोचनाओं पर बात करते हुए तारिक ने कहा, 'मुझे लगता है कि इस तरह की बातें शायद उन पर दबाव बनाएंगी। लेकिन मैं मीडिया की बातों पर ध्यान नहीं देता, सिर्फ अपने खेल और प्रैक्टिस पर फोकस करता हूं।' उनका यह बयान भारत-पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले से ठीक पहले आया है।
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच लंबे विवाद और आईसीसी-पीसीबी के बीच बातचीत के बाद तय हुआ है। पाकिस्तान अब तक नीदरलैंड्स और USA को हराकर मजबूत स्थिति में है और भारत के खिलाफ अपनी दूसरी टी20 वर्ल्ड कप जीत की तलाश में उतरेगा। इससे पहले 2021 में पाकिस्तान ने भारत को हराया था जबकि टूर्नामेंट में भारत का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 7-1 और कुल वर्ल्ड कप मुकाबलों में 14-1 से भारत का पलड़ा भारी है।
हालांकि तारीक ने पुराने रिकॉर्ड को ज्यादा अहमियत नहीं दी। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हमें रिकॉर्ड वहीं से लिखना चाहिए जहां से हम हारना शुरू हुए थे। अगर आप इसे शुरू से देखें, तो हमारा रिकॉर्ड शुरू से ही अच्छा है। तो हमें उसे भी गिनना चाहिए। क्योंकि वे टाइटल मैच भी हैं। और इसके अलावा, जो मैच आगे आ रहा है, ज़ाहिर है, हम सभी एक ही चीज़ पर फोकस कर रहे कि कोई भी मैच हमारे पास आए, कोई भी गेम खेलने के लिए, हमें अपना बेस्ट देना है। और इस तरह, हमें यह वर्ल्ड कप जीतना है। और इसे सबके लिए यादगार बनाना है।'
