T20 World Cup 2026 के Super-8 मुकाबले 21 फरवरी से। भारत के मैच 22, 26 फरवरी और 1 मार्च को। जानिए किस स्थिति में 4 मार्च के सेमीफाइनल या 8 मार्च के फाइनल में हो सकता है भारत-पाकिस्तान महामुकाबला।

टी-20 विश्व कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच है, जो महज औपचारिकता है। दोनों टीमें बाहर हैं। सुपर-8 की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। भारत और पाकिस्तान दोनों ने क्वालीफाई कर लिया है, जिनके बीच सेमीफाइनल या फाइनल में महामुकाबला हो सकता है। 

बता दें कि अब हर मुकाबला नॉकआउट जैसा होगा, जहां छोटी सी गलती भी बाहर का रास्ता दिखा सकती है। इसके साथ ही फैंस की नजर सिर्फ जीत-हार पर नहीं, बल्कि एक संभावित भारत-पाक महामुकाबले पर टिकी है। क्या सेमीफाइनल में टकराव होगा या फाइनल में इतिहास रचेगा? सुपर-8 के समीकरण ही तय करेंगे इस हाई-वोल्टेज भिड़ंत की किस्मत।

सुपर-8 में 8 टीमें, 12 मुकाबले
ग्रुप स्टेज के बाद अब सुपर-8 का मंच तैयार है। दो ग्रुप में 8 टीमें- हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। यानी हर ग्रुप में 6 मैच, कुल 12 मैच। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

t20 world cup 2026 super 8 team

सुपर-8: ग्रुप 1

  • इंडिया नेशनल क्रिकेट टीम India national cricket team
  • साउथ अफ्रीका नेशनल क्रिकेट टीम South Africa national cricket team
  • वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम West Indies cricket team
  • जिम्बाब्वे नेशनल क्रिकेट टीम Zimbabwe national cricket team

सुपर-8: ग्रुप 2

  • पाकिस्तान नेशनल क्रिकेट टीम Pakistan national cricket team
  • न्यूजीलैंड नेशनल क्रिकेट टीम New Zealand national cricket team
  • इंग्लैंड क्रिकेट टीम England cricket team
  • श्रीलंका नेशनल क्रिकेट टीम Sri Lanka national cricket team

सुपर-8 का शेड्यूल (मुख्य मुकाबले)

  • 21 फरवरी: न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान – कोलंबो (R. Premadasa Stadium)
  • 22 फरवरी: श्रीलंका vs इंग्लैंड – पल्लेकेले, कैंडी
  • 22 फरवरी: भारत vs दक्षिण अफ्रीका – अहमदाबाद (Narendra Modi Stadium)
  • 26 फरवरी: भारत vs जिम्बाब्वे – चेन्नई
  • 1 मार्च: भारत vs वेस्ट इंडीज – कोलकाता

पाकिस्तान के अधिकांश मैच श्रीलंका के मैदानों पर होने की संभावना है।

भारत-पाक संभावित टक्कर: कब और कैसे?
सेमीफाइनल (4 मार्च, कोलंबो – संभावित)
अगर एक टीम अपने ग्रुप में टॉपर और दूसरी रनर-अप रहती है, तो क्रॉस-ओवर नियम के तहत सेमीफाइनल में आमना-सामना हो सकता है।

यह भी पढ़ें: PAK vs NAM: साहिबजादा फरहान का 58 गेंदों में शतक, करो या मरो मैच में पाकिस्तान ने नामीबिया को दिया 200 का लक्ष्य
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: श्रीलंका को सुपर-8 से पहले लगा झटका, खूंखार गेंदबाज टूर्नामेंट से बाहर
यह भी पढ़ें: T20I Rankings: ईशान किशन ने सुपर-8 से पहले लगाई 17 पायदान की छलांग, टॉप-10 में भारत के 4 बैटर्स
यह भी पढ़ें: CAN vs NZ: युवराज सिंह पर रखा नाम, वर्ल्ड कप का सबसे युवा शतकवीर बन हासिल किया मुकाम, कौन हैं युवराज सामरा?
यह भी पढ़ें:  Ind vs Pak: भारत की जीत पर पाकिस्तानी यूट्यूबर ने खोया आपा, अपनी बहन के मुंह पर केक दे मारा, वीडियो वायरल

फाइनल (8 मार्च)
भारत और पाकिस्तान अगर दोनों अपने-अपने ग्रुप में टॉप करें और सेमीफाइनल जीत जाएं, तो फाइनल में हाई-वोल्टेज मुकाबला तय हो सकता है। दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई के Wankhede Stadium में संभावित है।

वर्ल्ड कप से बाहर हुई टीमें
ग्रुप स्टेज से ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, आयरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, नेपाल, यूएई, नामीबिया, यूएसए, नीदरलैंड्स, कनाडा और इटली बाहर हो चुके हैं। अब नजर सुपर-8 के हर मैच पर है।

बहरहाल, सुपर-8 का हर मैच नॉकआउट जैसा होगा। नेट रन रेट और टॉप-2 की दौड़ तय करेगी कि क्या फैंस को 4 मार्च को सेमीफाइनल में या 8 मार्च को फाइनल में भारत-पाक का रोमांच देखने को मिलेगा। मंच पूरी तरह तैयार है।

अब सिर्फ 3 मुकाबले तय करेंगे कि क्या 4 मार्च को कोलंबो में या 8 मार्च को फाइनल में फिर गूंजेगा- “इंडिया vs पाकिस्तान”!