A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। टी20 विश्व कप 2026 में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित हाई-वोल्टेज मुकाबला अब 15 फरवरी 2026 को खेला जाएगा। सोमवार आधी रात पाकिस्तान सरकार ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर पोस्ट जारी कर इस मैच की पुष्टि कर दी, जिससे बीते कुछ दिनों से बनी अनिश्चितता खत्म हो गई।

बहिष्कार के ऐलान से क्यों मचा था बवाल
यह फैसला पाकिस्तान के उस शुरुआती रुख से बिल्कुल उलट है, जब उसने भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की घोषणा की थी। दरअसल, यह विवाद Bangladesh Cricket Board और ICC के बीच चल रहे मतभेद से जुड़ा था। बांग्लादेश ने अपने मैच भारत में शिफ्ट करने की मांग की थी, जिसे ICC ने खारिज कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया गया। इसी फैसले से नाराज होकर पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच न खेलने का ऐलान किया था।

 

ICC की सख्ती ने बदला माहौल
मामला बढ़ता देख ICC ने सख्त रुख अपनाया और पाकिस्तान को संकेत दिए कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले का बहिष्कार टूर्नामेंट की अखंडता, ब्रॉडकास्टिंग वैल्यू और वित्तीय हितों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। विश्व कप जैसे बड़े इवेंट में इस मैच की अहमियत को देखते हुए दबाव लगातार बढ़ता गया।

बांग्लादेश और अन्य देशों की पहल
इसी दौरान खुद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को औपचारिक अनुरोध भेजा कि वह भारत के खिलाफ मैच खेले, ताकि वैश्विक क्रिकेट के हित सुरक्षित रह सकें। इसके साथ ही Sri Lanka Cricket, संयुक्त अरब अमीरात और अन्य सदस्य देशों ने भी पाकिस्तान से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की।

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री बातचीत बनी टर्निंग पॉइंट
गतिरोध सुलझाने में अहम भूमिका श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की रही। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से फोन पर बातचीत कर दोनों देशों के ऐतिहासिक रिश्तों और मुश्किल वक्त में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने की परंपरा की याद दिलाई। इस बातचीत को पूरे मामले का टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है।

पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक यू-टर्न
सोमवार रात जारी आधिकारिक बयान में पाकिस्तान सरकार ने कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अनुरोधों, बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम के बयानों, मित्र देशों की अपीलों और क्रिकेट की भावना को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तान बांग्लादेश के साथ भाईचारे में खड़ा है, लेकिन साथ ही खेल की निरंतरता और वैश्विक क्रिकेट के हित भी उतने ही जरूरी हैं।

कोलंबो में होगा हाई-वोल्टेज क्लैश
अब यह तय हो चुका है कि भारत-पाकिस्तान का यह महामुकाबला 15 फरवरी 2026 को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शाम के समय खेला जाएगा। यह मैच न सिर्फ टी20 विश्व कप का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है, बल्कि इससे जुड़े करोड़ों दर्शक और भारी वित्तीय राजस्व भी टूर्नामेंट के लिए बेहद अहम हैं।

पाक के  U-टर्न पर मीम्स 
पाकिस्तान के इस नाटकीय यू-टर्न के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स, GIFs और सटायर की बाढ़ आ गई। शुरुआती सख्त रुख और फिर अचानक बदलाव को “सैद्धांतिक ड्रामा” कहा गया। भारतीय फैंस और न्यूट्रल ऑब्ज़र्वर्स ने इसे क्रिकेट इतिहास का एक मीम-योग्य अध्याय करार दिया।