Logo

LIVERR vs CSK Score:चैन्नई के 6 बल्लेबाज लौटे पवेलियन, नांद्रे और जडेजा को 2-2 विकेट; स्कोर- 62/6 (9)

RR vs CSK Score:चैन्नई के 6 बल्लेबाज लौटे पवेलियन, नांद्रे और जडेजा को 2-2 विकेट; स्कोर- 62/6 (9)

RR vs CSK Live score updates: आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा। बारिश के कारण टॉस में देरी हुई। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। चेन्नई की टीम में 4 विदेशी खिलाड़ी जो खेल रहे हैं, वो हैं जैमी ओवर्टन, नूर अहमद, मैट हेनरी और मैथ्यू शॉर्ट। वहीं, राजस्थान की टीम में नांद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर, फरेरा और शिमरॉन हेटमायर विदेशी खिलाड़ी के तौर पर प्लेइंग-11 का हिस्सा हैं। 

राजस्थान की कमान रियान पराग के हाथों में है जबकि ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाल रहे। महेंद्र सिंह धोनी चोट की वजह से शुरुआती मुकाबलों में चेन्नई टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी गैरहाजिरी में संजू सैमसन दस्ताने संभाल सकते हैं। 

गुवाहाटी की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है, ऐसे में हमें एक हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। राजस्थान के पास यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी जैसे पावर हिटर्स हैं। जो पहली ही गेंद से बड़े शॉट्स खेल सकते हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस की नजर संजू सैमसन पर होगी। संजू पारी की शुरुआत कर सकते हैं और सफल टी20 विश्व कप के बाद संजू से चेन्नई को बड़ी उम्मीदें होंगी। उन्हें फ्रेंचाइजी में धोनी के उत्तराधिकारी के तौर पर भी देखा जा रहा है। संजू को चेन्नई ने ऑक्शन से पहले राजस्थान से ट्रेड किया था और इसके एवज में रवींद्र जडेजा और सैम करन राजस्थान टीम में गए थे। 

20:24 PM(8 minutes ago )

चेन्नई को लगा छठवां झटका 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के छह पवेलियन लौट गए हैं।  संजू, ऋतुराज, म्हात्रे, मैथ्यू, सरफराज और शिवम दुबे आउट हो चुके हैं। नांद्रे और जडेजा को 2-2 विकेट। स्कोर- 62-6(9)

20:21 PM(10 minutes ago )

8वें ओवर तक चेन्नई की आधी टीम लौटी पवेलियन 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के आधे बल्लेबाज महज 8 ओवर में पवेलियन लौट गए हैं।  संजू-ऋतुराज-म्हात्रे-मैथ्यू-सरफराज आउट हो चुके हैं।  स्कोर- 51/5 (7. 2)

20:09 PM(23 minutes ago )

चेन्नई को चौथा झटका- पॉवरप्ले ओवर 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पॉवरप्ले से पहले 4 विकेट खो दिए हैं।  छठे ओवर में मैथ्यू शॉर्ट 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें संदीप शर्मा ने  यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। 

20:03 PM(29 minutes ago )

चेन्नई की खराब शुरुआत, संजू और ऋतुराज सस्ते में आउट

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की IPL मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुरुआत खराब रही। स्टार ओपनर संजू सैमसन पहली ही गेंद पर सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी 6 रन पर पवेलियन लौटे, जबकि आयुष म्हात्रे शून्य पर आउट हुए।

संजू सैमसन हाल ही में T20 विश्व कप 2026 में अपनी फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन विश्व कप में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

गुवाहाटी के ACA स्टेडियम में खेला जा रहा यह मैच CSK के लिए शुरुआती झटकों भरा रहा।

19:13 PM(1 hour ago )

CSK vs RR Live score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Posted by: सौरभ मिश्रा

राजस्थान रॉयल्स: 1 वैभव सूर्यवंशी, 2 यशस्वी जायसवाल, 3 ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), 4 रियान पराग (कप्तान), 5 शिमरोन हेटमायर, 6 रवींद्र जडेजा, 7 जोफ्रा आर्चर, 8 नंद्रे बर्गर, 9 संदीप शर्मा, 10 रवि बिश्नोई, 11 बृजेश शर्मा। 

चेन्नई सुपर किंग्स: 1 संजू सैमसन (विकेट कीपर), 2 ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), 3 आयुष म्हात्रे, 4 मैट शॉर्ट, 5 शिवम दुबे, 6 कार्तिक शर्मा, 7 जेमी ओवरटन, 8 नूर अहमद, 9 मैट हेनरी, 10 अंशुल कंबोज, 11 खलील अहमद। 

19:11 PM(1 hour ago )

CSK vs RR Live score: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

Posted by: सौरभ मिश्रा

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। चेन्नई की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी नहीं खेल रहे हैं। 

18:36 PM(2 hours ago )

CSK vs RR Live score: गुवाहाटी में बारिश हो रही

Posted by: सौरभ मिश्रा

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी में मैच खेला जाना है। लेकिन, वहां बारिश हो रही है। अच्छी बात ये है कि फिलहाल बारिश रुक गई है। मैदान को कवर्स से ढंका गया है और सुपर सॉपर मैदान सुखाने में जुटे हैं। 

18:05 PM(2 hours ago )

CSK vs RR Live score: आईपीएल 2026 में आज चेन्नई की टक्कर राजस्थान से

Posted by: सौरभ मिश्रा

आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा। 

7