Logo

LIVERCB vs SRH Score: हैदराबाद की खराब शुरुआत, 2 विकेट गिरे; डफी ने अभिषेक शर्मा और ट्रैविस को भेजा पवेलियन

RCB vs SRH Score: हैदराबाद की खराब शुरुआत, 2 विकेट गिरे; डफी ने अभिषेक शर्मा और ट्रैविस को भेजा पवेलियन

IPL 2026 RCB vs SRH Live score updates: आईपीएल 2026 का आगाज शनिवार से हो रहा। इस सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा। ये मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहा। बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

रजत पाटीदार ने कहा कि यह सीज़न का पहला मुकाबला है, तो देखते हैं कि विकेट कैसा बर्ताव करेगा। पिछले सीज़न से बहुत सारी पॉज़िटिव बातें हुई हैं। हम किसी चीज़ का बचाव नहीं कर रहे हैं, हम IPL 2026 में भी जीतेंगे। टीम में बहुत सारे अच्छे खिलाड़ी हैं और बैकअप खिलाड़ी भी बहुत अच्छे हैं। सभी फिट हैं और मेडिकल स्टाफ खिलाड़ियों का ध्यान रख रहा है। 

पिछले सीजन में बेंगलुरु के चैंपियन बनने पर हुए जीत के जश्न में स्टेडियम के बाहर भगदड़ से कई लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद स्टेडियम में क्रिकेट मैच पर रोक लग गई थी। हालांकि, टूर्नामेंट से पहले यहां मुकाबलों की कर्नाटक सरकार की तरफ से मंजूरी मिल गई। 

ipl 2026 opening match srh vs rcb
रजत पाटीदार और ईशान किशन 

आरसीबी पिछले सीजन की चैंपियन टीम है। ऐसे में सनराइजर्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर ओपनिंग मैच में विराट की टीम जीत से अपनी शुरुआत करनी चाहेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा। मैच से जुड़ी पल-पल की जानकारी आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। 

20:04 PM(5 minutes ago )

जैकब डफी ने एक ही ओवर में दोनों ओपनर्स को आउट किया 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

हैदराबाद की शुरुआत ख़राब रही। आईपीएल में डेब्यू कर रहे जैकब डफी ने अपने दूसरे ओवर में पहले अभिषेक शर्मा को आउट किया।  उसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रैविस हेड को भी पवेलियन भेजा। अभिषेक ने 7, जबकि  ट्रैविस हेड ने 11 रन बनाए।

19:19 PM(50 minutes ago )

RCB vs SRH Live score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11

Posted by: सौरभ मिश्रा

आरसीबी: 1 विराट कोहली, 2 फिल साल्ट, 3 रजत पाटीदार (कप्तान), 4 जितेश शर्मा (विकेट कीपर), 5 टिम डेविड, 6 रोमारियो शेफर्ड, 7 क्रुणाल पांड्या, 8 भुवनेश्वर कुमार, 9 अभिनंदन सिंह, 10 जैकब डफी, 11 सुयश शर्मा। 

इम्पैक्ट बेंच: देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रसिख सलाम, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर

19:18 PM(51 minutes ago )

RCB vs SRH Live score: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11

Posted by: सौरभ मिश्रा

SRH: 1 अभिषेक शर्मा, 2 ट्रैविस हेड, 3 इशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), 4 हेनरिक क्लासेन, 5 नीतीश कुमार रेड्डी, 6 अनिकेत वर्मा, 7 सलिल अरोड़ा, 8 हर्ष दुबे, 9 इशान मलिंगा, 10 हर्षल पटेल, 11 जयदेव उनादकट। 

इम्पैक्ट बेंच: शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पेन, आर स्मरैन, साकिब हुसैन

19:12 PM(57 minutes ago )

IPL 2026 RCB vs SRH LIVE: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

Posted by: सौरभ मिश्रा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। 

18:27 PM(2 hours ago )

IPL 2026 RCB vs SRH LIVE: सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11

Posted by: सौरभ मिश्रा

ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा, 3 ट्रैविस हेड, 4 हेनरिक क्लासेन, 5 नीतीश कुमार रेड्डी, 6 लियाम लिविंगस्टोन/इशान मलिंगा, 7 सलिल अरोड़ा, 8 अनिकेत वर्मा, 9 हर्ष दुबे, 10 ब्रायडन कार्से, 11 हर्षल पटेल, 12 जयदेव उनादकट। 

18:23 PM(2 hours ago )

IPL 2026 RCB vs SRH LIVE: आईपीएल का आज से आगाज

Posted by: सौरभ मिश्रा

आईपीएल 2026 का ओपनिंग मैच बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

7