haribhoomi hindi news

LIVEKKR vs SRH Score: हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा, अभिषेक के बाद अनिकेत वर्मा 1 रन बनाकर आउट, स्कोर- 140/4

KKR vs SRH Score: हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा, अभिषेक के बाद अनिकेत वर्मा 1 रन बनाकर आउट, स्कोर- 140/4

KKR vs SRH Live score updates: आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ईडन गार्डेंस में खेला जा रहा। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। केकेआर ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस के बाद कहा कि हमें पिच पर आमतौर पर इतनी घास नहीं दिखती। थोड़ी बारिश हुई है। यहां रात 8 बजे के बाद ओस आ सकती है। विकेट अच्छा लग रहा है, पूरे 40 ओवर एक जैसा खेल सकता। 

दोनों ही टीमों की इस सीजन की शुरुआत हार से हुई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को पहले मुकाबले में हराया था जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में मात दी थी। 

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अबतक 30 मैच खेले गए हैं। इसमें से कोलकाता ने 19 जबकि हैदराबाद ने 10 मैच जीते हैं। एक मुकाबला टाई रहा था, जिसमें सुपर ओवर में कोलकाता ने बाजी मारी थी। 

दोनों ही टीमों की गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही। मुंबई के खिलाफ 220 रन बनाने के बावजूद कोलकाता इस स्कोर का बचाव नहीं कर पाया था। वही हाल हैदराबाद का नजर आया है। ऐसे में दोनों ही टीमों को गेंदबाजी पर ध्यान देना होगा। 

20:40 PM(10 minutes ago )

हैदराबाद को लगा चौथा झटका

Posted by: सुमित कुमार

सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। धमाकेदार शुरुआत के बाद केकेआर के गेंदबाजों ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद क्रीज पर आए अनिकेत वर्मा भी फ्लॉप साबित हुए और मात्र 1 रन बनाकर अनुकूल रॉय की गेंद पर रिंकू सिंह को कैच थमा बैठे। 12 ओवर के खेल के बाद हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट पर 140 रन है। अब क्रीज पर हेनरिक क्लासेन का साथ देने के लिए नीतीश कुमार रेड्डी मौजूद हैं, जिन पर पारी को संभालने की बड़ी जिम्मेदारी है।

20:28 PM(22 minutes ago )

ईशान के बाद अभिषेक भी लौटे पवेलियन

Posted by: सुमित कुमार

सनराइजर्स हैदराबाद की रनों की रफ़्तार पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने ब्रेक लगा दिया है। शानदार लय में दिख रहे अभिषेक शर्मा दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए और मात्र 48 रन (20 गेंद) बनाकर पवेलियन लौट गए। ट्रेविस हेड और ईशान किशन (14 रन) के बाद अभिषेक के रूप में हैदराबाद को यह तीसरा और सबसे बड़ा झटका लगा है। अब हैदराबाद की पारी को संभालने की जिम्मेदारी हेनरिक क्लासेन और नए बल्लेबाज के कंधों पर आ गई है। 9 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर -118-3 (9 Ov)

20:23 PM(27 minutes ago )

हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा

Posted by: सुमित कुमार

सनराइजर्स हैदराबाद की तूफानी शुरुआत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने मैच में वापसी की राह तलाश ली है। ट्रेविस हेड (46 रन) के आउट होने के बाद, क्रीज पर आए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और मात्र 14 रन बनाकर ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद पर रिंकू सिंह को कैच थमा बैठे। 8.3 ओवर के खेल के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 112 रन हो गया है, जहां अब अभिषेक शर्मा का साथ देने के लिए अनुभवी हेनरिक क्लासेन मैदान पर उतरे हैं।

20:14 PM(36 minutes ago )

हैदराबाद की तूफानी शुरुआत

Posted by: सुमित कुमार

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों की जमकर खबर ली है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर हैदराबाद ने पावरप्ले का भरपूर फायदा उठाते हुए स्कोरबोर्ड को रॉकेट की रफ्तार दे दी। 7 ओवर के खेल के बाद हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 98 रन पहुंच गया है, जहां अभिषेक शर्मा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से केकेआर के स्पिनरों पर दबाव बनाए हुए हैं।

19:11 PM(2 hours ago )

KKR vs SRH Live score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Posted by: सौरभ मिश्रा

कोलकाता नाइट राइडर्स: 1 अजिंक्य रहाणे (कप्तान), 2 कैमरून ग्रीन*, 3 अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), 4 रिंकू सिंह, 5 रमनदीप सिंह, 6 अनुकूल रॉय, 7 सुनील नरेन*, 8 वैभव अरोड़ा, 9 वरुण चक्रवर्ती, 10 ब्लेसिंग मुजरबानी*, 11 कार्तिक त्यागी।

इम्पैक्ट सब्स: फिन एलन*, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल*।

सनराइजर्स हैदराबाद: 1 अभिषेक शर्मा, 2 ट्रैविस हेड*, 3 इशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), 4 हेनरिक क्लासेन*, 5 नीतीश कुमार रेड्डी, 6 अनिकेत वर्मा, 7 सलिल अरोड़ा, 8 हर्ष दुबे, 9 शिवांग कुमार, 10 डेविड पेन*, 11 जयदेव उनादकट

इम्पैक्ट सब्स: हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टोन*, ईशान मलिंगा*, आर स्मरण, साकिब हुसैन।

 

19:05 PM(2 hours ago )

KKR vs SRH Live score: कोलकाता ने टॉस जीता

Posted by: सौरभ मिश्रा

कोलकाता ने अपने पहले होम मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। 

18:42 PM(2 hours ago )

KKR vs SRH Live score: आईपीएल 2026 में आज कोलकाता की टक्कर हैदराबाद से

Posted by: सौरभ मिश्रा

आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से है। 

7