jemimah rodrigues: 15 चौके..1 छक्का, जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे बड़ी पारी खेल रचा इतिहास; मंधाना के क्लब में एंट्री

jemimah rodrigues: कोलंबो में मंगलवार को खेले गए वुमन्स ट्राई-सीरीज़ 2025 के पांचवें मैच में टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज़ जेमिमा रोड्रिग्स ने ऐसा धमाका किया कि रिकॉर्ड बुक हिल गए। जेमिमा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 101 गेंदों में 123 रन ठोककर भारत को 337/9 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया।उनकी इस तूफानी पारी में 15 चौके और 1 छक्का शामिल था। स्ट्राइक रेट रहा 121.78 का। ये वनडे में उनका अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ इसी साल 102 रन* बनाए थे।
इस शतक के साथ जेमिमा अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज़ बन गई। इस लिस्ट में वो सिर्फ स्मृति मंधाना से पीछे हैं।
𝙃𝙐𝙉𝘿𝙍𝙀𝘿! 💯
— BCCI Women (@BCCIWomen) May 7, 2025
Jemimah Rodrigues notches her Second ODI Century! 🙌
A sublime knock this from the #TeamIndia batter 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/V5htnun1j2#WomensTriNationSeries2025 | #INDvSA | @JemiRodrigues pic.twitter.com/qhZhGTMuib
भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी की लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं रही। प्रतीका रावल सिर्फ 1 रन पर आउट हो गईं। इसके बाद हरलीन देओल और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने थोड़े रन जोड़े, लेकिन जल्द ही पवेलियन लौट गईं। यहां से जेमिमा ने पहले स्मृति मंधाना (51) के साथ 88 रन, फिर दीप्ति शर्मा (93) के साथ 122 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला और फिर रनगति तेज की।
डेथ ओवर्स में रिचा और चारणी का योगदान
आखिरी ओवरों में रिचा घोष ने 12 गेंदों में 20 रन और चारणी ने 3 गेंदों पर 6 रन बनाकर टीम को 330 के पार पहुंचाया।
जेमिमा के टॉप 5 स्कोर (वनडे में):
123 (101) vs SA Women, Colombo, 2025
102* (91) vs IRE Women, Rajkot, 2025
86 (78) vs BAN Women, Mirpur, 2019
82 (77) vs AUS Women, Mumbai, 2023
81* (94) vs NZ Women, Napier, 2019
अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि भारत की यह मजबूत स्कोरलाइन क्या साउथ अफ्रीका पर भारी पड़ेगी या नहीं।
