IPL 2026 Schedule: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर है। BCCI ने IPL 2026 के पहले फेज़ का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
डिफेंडिंग चैंपियन RCB अपने घरेलू मैदान पर वापसी करते हुए सीजन की शुरुआत करेगी। वहीं पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स 31 मार्च को मुल्लांपुर में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी।
मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। BCCI ने फिलहाल टूर्नामेंट के पहले 20 मैचों की तारीखें जारी की हैं, जबकि बाकी मुकाबलों का शेड्यूल तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद घोषित किया जाएगा।
10 शहरों में खेले जाएंगे मैच
IPL 2026 के पहले फेज़ में कुल 20 मुकाबले 10 अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जाएंगे। इनमें बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद शामिल हैं।
मैच टाइमिंग और डबल-हेडर
पहले फेज़ के दौरान टूर्नामेंट में चार डबल-हेडर मुकाबले खेले जाएंगे।
- दोपहर के मैच: 03:30 PM IST
- शाम के मैच: 07:30 PM IST
सीजन का पहला डबल-हेडर 4 अप्रैल 2026 को होगा। इस दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे।
दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस- अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली (दोपहर)
गुजरात टाइटन्स vs राजस्थान रॉयल्स- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद (शाम)
इन टीमों के होम मैच भी तय
राजस्थान रॉयल्स अपने शुरुआती घरेलू मुकाबले गुवाहाटी में खेलेगी, जहां टीम चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की मेजबानी करेगी। वहीं पंजाब किंग्स अपने शुरुआती घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ के PCA स्टेडियम में खेलेगी।
IPL 2026: पहले 20 मैचों का पूरा शेड्यूल
28 मार्च (शनिवार)
- RCB vs SRH, बेंगलुरु
29 मार्च (रविवार)
- MI vs KKR, मुंबई
30 मार्च (सोमवार)
- RR vs CSK, गुवाहाटी
31 मार्च (मंगलवार)
- PBKS vs GT, मुल्लांपुर
1 अप्रैल (बुधवार)
- LSG vs DC, लखनऊ
2 अप्रैल (गुरुवार)
- KKR vs SRH, कोलकाता
3 अप्रैल (शुक्रवार)
- CSK vs PBKS, चेन्नई
4 अप्रैल (शनिवार)
- DC vs M, दिल्ली
- GT vs RR, अहमदाबाद
5 अप्रैल (रविवार)
- SRH vs LSG, हैदराबाद
- RCB vs CSK, बेंगलुरु
6 अप्रैल (सोमवार)
- KKR vs PBKS, कोलकाता
7 अप्रैल (मंगलवार)
- RR vs MI, गुवाहाटी
8 अप्रैल (बुधवार)
- DC vs GT, दिल्ली
9 अप्रैल (गुरुवार)
- KKR vs LSG, कोलकाता
10 अप्रैल (शुक्रवार)
- RR vs RCB, गुवाहाटी
11 अप्रैल (शनिवार)
- PBKS vs SRH, मुल्लांपुर
- CSK vs DC, चेन्नई
12 अप्रैल (रविवार)
- LSG vs GT, लखनऊ
- MI vs RCB,मुंबई