haribhoomi hindi news

IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से रौंदा, अब वेस्टइंडीज की बारी; सेमीफाइनल से एक जीत दूर, अभिषेक-पंड्या चमके

IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से रौंदा, अब वेस्टइंडीज की बारी; सेमीफाइनल से एक जीत दूर, अभिषेक-पंड्या चमके

India vs Zimbabwe Super-8 match: चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने ज़िम्बाब्वे को 72 रन से हराकर ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। इस जीत के साथ भारत नॉकआउट चरण से सिर्फ एक कदम दूर पहुंच गया है।
साथ ही सुपर-8 ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

टॉस के बाद भारत की आक्रामक शुरुआत
ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। हालांकि, उनका यह फैसला भारतीय बल्लेबाजों के सामने भारी पड़ गया।

ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दी और पावरप्ले में ही मैच का रुख तय कर दिया।

अभिषेक-पांड्या की फिफ्टी से रिकॉर्ड स्कोर
अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 256/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह टूर्नामेंट में भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा। हार्दिक को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

 


इस जीत के बाद भारत का सेमीफाइनल का रास्ता लगभग साफ नजर आ रहा है। अगर टीम अपने अगले मुकाबले में जीत दर्ज करती है, तो नॉकआउट में जगह पक्की हो सकती है।

22:42 PM(2 months ago )

IND vs ZIM Super-8 Live updates: भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से रौंदा

Posted by: Dilip Chaturvedi

T20 World Cup 2026 के सुपर-8 में भारत की 72 रन से बड़ी जीत। अभिषेक-पंड्या की फिफ्टी, गेंदबाजों का दम; अब सेमीफाइनल से सिर्फ एक कदम दूर टीम इंडिया।

20:54 PM(2 months ago )

IND vs ZIM Super-8 Live updates: भारत ने रचा इतिहास, दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

Posted by: Dilip Chaturvedi

भारत ने टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के 8वें मैच में जिम्बाब्वे को 257 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बनाए, जो टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

20:32 PM(2 months ago )

IND vs ZIM Super-8 Live updates: भारत के 200 रन पूरे 

Posted by: Dilip Chaturvedi

भारत के 17वें  ओवर में 200 रन पूरे, तिलक-हार्दिक क्रीज पर, स्कोर- 201/4(17)

20:09 PM(2 months ago )

IND vs ZIM Super-8 Live updates: भारत का तीसरा विकेट गिरा 

Posted by: Dilip Chaturvedi

अभिषेक शर्मा 30 गेंद पर 55 रन बनाकर आउट हुए।  उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके, 4 छक्के लगाए; स्कोर- 151/3 (13)

19:56 PM(2 months ago )

IND vs ZIM Super-8 Live updates: भारत का दूसरा विकेट गिरा, अभिषेक की फिफ्टी 

Posted by: Dilip Chaturvedi

भारत ने 10 ओवर में 100 रन पूरे किए।  इसके साथ ही अभिषेक शर्मा ने 26 गेंद में फिफ्टी जमाई।  11वें ओवर में ईशान किशन  सिकंदर रजा का शिकार बने। उन्होंने 24 गेंद पर 38 रन बनाए। 

19:40 PM(2 months ago )

IND vs ZIM Super-8 Live updates: भारत ने पॉवरप्ले में 80 रन बनाए 

Posted by: Dilip Chaturvedi

भारत ने पॉवरप्ले में 1 विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाए।  अभिषेक शर्मा 13 गेंद पर 33 रन बनाकर नाबाद हैं। स्कोर- 80/1(6)

19:30 PM(2 months ago )

IND vs ZIM Super-8 Live updates: भारत को पहला झटका 

Posted by: Dilip Chaturvedi

भारत को पहला झटका संजू सैमसन के रूप में लगा है।  उन्होंने 15 गेंद पर  24 रन बनाए। क्रीज पर अभिषेक-ईशान हैं।  स्कोर- 52/1(4.2)

19:13 PM(2 months ago )

IND vs ZIM Super-8 Live updates: भारत की शानदार शुरुआत 

Posted by: Dilip Chaturvedi

करो-मारो के मैच में भारत ने तेज और सधी शुरुआत की है। संजू सैमसन ने दो छक्के लग चुके हैं। अभिषेक शर्मा ने खाता खोल लिया है। 

18:48 PM(2 months ago )

IND vs ZIM Super-8 Live score: हेड टु हेड रिकॉर्ड

Posted by: Saurabh Mishra

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 13 टी20 खेले गए, जिसमें टीम इंडिया ने 10 और 3 मैच जिम्बाब्वे ने जीते हैं। इससे पहले दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में एक ही बार 2022 में आमने-सामने हुईं थीं, तब सूर्यकुमार यादव की नाबाद अर्धशतक के दम पर भारत ने मैच अपने नाम किया था। 

18:43 PM(2 months ago )

IND vs ZIM Super-8 Live score: भारत-वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11

Posted by: Saurabh Mishra

भारत: 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन (विकेट कीपर), 3 इशान किशन, 4 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 हार्दिक पांड्या, 7 शिवम दुबे, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 वरुण चक्रवर्ती, 11 जसप्रीत बुमराह।

जिम्बाब्वे: 1 तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), 2 ब्रायन बेनेट, 3 डियोन मायर्स, 4 रयान बर्ल, 5 सिकंदर रजा (कप्तान), 6 टोनी मुनयोंगा, 7 ताशिंगा मुसेकीवा, 8 ब्रैड इवांस, 9 टिनोटेंडा मापोसा, 10 ब्लेसिंग मुजराबानी, 11 रिचर्ड नगारवा।

18:40 PM(2 months ago )

IND vs ZIM Super-8 Live score: जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ टॉस जीता

Posted by: Saurabh Mishra

जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ सुपर-8 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं। वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह बाहर हुए हैं और संजू सैमसन के साथ ही अक्षऱ पटेल टीम में आए हैं। 

7