MI IPL Playoffs: गुजरात टाइटंस से हार के बाद मुंबई इंडियंस कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकता? क्या करना होगा

mi ipl 2025 playoffs
X
mi ipl 2025 playoffs
MI IPL Playoffs chances: गुजरात टाइटंस से हार के बाद मुंबई इंडियंस की टॉप-2 में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब एमआई को अपने बचे दोनों मैच जीतने होंगे।

MI IPL Playoffs chances: आईपीएल 2025 में मंगलवार को बारिश से प्रभावित मुकाबले में गुजरात टाइटंस के हाथों हार ने मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की राह में पेच डाल दिया। लगातार 6 जीत के बाद पहली हार ने न सिर्फ उनकी लय तोड़ी बल्कि पॉइंट्स टेबल में भी बड़ा झटका दिया। अब एमआई के लिए टॉप-2 में जगह बनाना आसान नहीं रहा।

हार के बाद मुंबई चौथे स्थान पर खिसकी और अब उसके खाते में 14 अंक हैं। टीम के पास अब सिर्फ दो मुकाबले बचे हैं- पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई को दोनों मुकाबले जीतने ही होंगे, जिससे वह 18 अंकों तक पहुंच सके।

हालांकि, टॉप-2 में पहुंचने के लिए सिर्फ जीत ही काफी नहीं होगी, बल्कि उन्हें उम्मीद करनी होगी कि आरसीबी या गुजरात टाइटंस में से कोई एक अपनी बाकी बचे तीन में से दो मैच हारे। वरना, मुंबई को एलिमिनेटर ही खेलना होगा और फाइनल की राह और भी कठिन हो जाएगी।

गुजरात की इस जीत से उनके 16 अंक हो गए हैं और वे लगभग प्लेऑफ में पहुंचने की स्थिति में हैं। वहीं, पंजाब किंग्स 21 और दिल्ली कैपिटल्स 19 अंकों तक पहुंच सकते हैं, लेकिन खास बात यह है कि ये टीमें अब आपस में भिड़ेंगी जिससे एक-दूसरे के पॉइंट्स काटेंगी।

मुंबई इंडियंस की राह हुई कठिन
इसका सबसे ज्यादा फायदा आरसीबी और गुजरात को होगा क्योंकि वे अब टेबल के टॉप-2 पर मजबूती से बने हुए हैं। दूसरी ओर, मुंबई, दिल्ली, पंजाब और कोलकाता जैसे टीमें बाकी बचे मुकाबलों में एक-दूसरे से भिड़ेंगी, जिससे समीकरण और उलझ सकता है।

मुंबई इंडियंस के लिए फॉर्मूला सीधा है। पंजाब और दिल्ली दोनों को हराओ और आरसीबी या गुजरात टाइटंस में से किसी एक की दो हार की प्रार्थना करो ऐसे में अगले कुछ मैच मुंबई इंडियंस के लिए 'करो या मरो' से कम नहीं हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story