A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
BCCI On IND vs PAK Boycott: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले पर बना सस्पेंस अब खत्म हो गया। पाकिस्तान के बॉयकॉट वापस लेने के बाद बीसीसीआई का पहला रिएक्शन सामने आया। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस पूरे विवाद के समाधान को क्रिकेट की जीत बताते हुए आईसीसी की पहल की खुलकर तारीफ की।
दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया था। बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के बाद यह फैसला लिया गया था। लेकिन कई दौर की बातचीत और आईसीसी के हस्तक्षेप के बाद पाकिस्तान ने अपना रुख बदल दिया और अब 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ मैच खेलेगा।
क्रिकेट की जीत हुई: बीसीसीआई
राजीव शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आईसीसी प्रतिनिधियों और बोर्ड अधिकारियों की पहल से यह मुद्दा सुलझा। उन्होंने कहा कि यह एक दोस्ताना और संतुलित समाधान है, जिसमें क्रिकेट को प्राथमिकता दी गई है। शुक्ला ने आईसीसी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ बातचीत कर स्थिति को समय रहते संभाल लिया।
'बांग्लादेश के हितों का भी ध्यान रखा गया'
उन्होंने इसे आईसीसी की बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि अब 15 फरवरी का मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार होगा। शुक्ला के मुताबिक, यह फैसला सभी पक्षों के लिए जीत जैसा है। उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत के दौरान बांग्लादेश की भावनाओं का भी ध्यान रखा गया और उन्हें कुछ राहत दी गई, जिससे वो भी संतुष्ट हैं।
बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि भारत और श्रीलंका में होने वाला यह वर्ल्ड कप अब और ज्यादा सफल होगा। उन्होंने कहा कि क्रिकेट को राजनीति से ऊपर रखते हुए सभी पक्षों ने सकारात्मक फैसला लिया है, जिससे टूर्नामेंट की चमक बरकरार रहेगी।
भारत और पाकिस्तान मुकाबला हमेशा से टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण माना जाता। ऐसे में मैच का होना न सिर्फ फैंस बल्कि ब्रॉडकास्टर्स और आयोजकों के लिए भी बड़ी राहत है। अब फैंस को 15 फरवरी को एक और रोमांचक मुकाबले का इंतजार रहेगा।
