sl vs ban: नजमुल हुसैन की कप्तानी पारी, 19 महीने बाद टेस्ट में ठोका शतक, बांग्लादेश मजबूत स्थिति में

najmul hossain shanto
X

najmul hossain shanto

sri lanka vs bangladesh galle test: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने शतक ठोका। उन्होंने नवंबर 2023 के बाद टेस्ट में शतक जमाया है।

sri lanka vs bangladesh galle test: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन नजमुल हुसैन शान्तो ने कप्तानी पारी खेली। बांग्लादेश के कप्तान ने 202 गेंद में अपना शतक पूरा किया। शान्तो ने नवंबर 2023 के बाद टेस्ट में शतक जमाया है। ये शान्तो का श्रीलंका के खिलाफ दूसरा शतक है। शान्तो का ये शतक ऐसे समय आया, जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी। उन्होंने मुश्फिकुर रहीम के साथ 200 प्लस रन की साझेदारी कर बांग्लादेश को मुश्किल से उबारने का काम किया। ये हुसैन का टेस्ट क्रिकेट में छठा शतक है।

गॉल टेस्ट में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। लेकिन, बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। ओपनर अनामुल हक 5 रन के स्कोर पर ही आउट हो गए थे। उनका विकेट असिता फर्नांडो ने झटका था। इसके बाद शादमान इस्लाम और मोमिनुल हक भी जल्दी-जल्दी आउट हो गए। इन दोनों को 2 गेंद के भीतर ही श्रीलंका के डेब्यूटेंट थारिंदु रत्नायके ने आउट किया।

45 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवाने के बाद बांग्लादेश मुश्किल में दिख रही थी। इसके बाद कप्तान नजमुल हुसैन ने मुश्फिकुर रहीम के साथ चौथे विकेट के लिए 200 प्लस रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। हुसैन के अलावा मुश्फिकुर रहीम ने भी शतक पूरा कर लिया। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच इस टेस्ट से WTC 2025-27 साइकिल की शुरुआत हो रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story