mi ipl 2025: मुंबई इंडियंस ने आखिरी बाजी से पहले चला बड़ा दांव, एक साथ 3 खिलाड़ी बदल डाले

MI IPL 2025 Replacement
X

MI ने प्लेऑफ से पहले तीन खिलाड़ियों को स्क्वॉड में शामिल किया है। 

mi ipl 2025: मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ से पहले जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और चरिथ असलंका को टीम में शामिल किया है। ये खिलाड़ी विल जैक्स, रयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश के रिप्लेसमेंट होंगे, जो नेशनल ड्यूटी के कारण आईपीएल से हटे हैं।

mi ipl 2025: आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की रेस में बने रहने की जद्दोजहद में लगी मुंबई इंडियंस (MI) ने आखिरी बाजी से पहले बड़ा दांव चला है। टीम ने इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और श्रीलंका के चरिथ असलंका को तीन विदेशी खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया है।

ये तीनों खिलाड़ी MI के लिए प्लेऑफ से उपलब्ध रहेंगे, बशर्ते टीम अंतिम चार में जगह बना सके। MI को अपने आखिरी दो मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स (21 मई) और पंजाब किंग्स (26 मई) के खिलाफ खेलने हैं, जो उनकी प्लेऑफ किस्मत तय करेंगे।

क्यों बुलाए गए ये खिलाड़ी?

MI के मौजूदा विदेशी खिलाड़ी-विल जैक्स, रयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश- नेशनल ड्यूटी के कारण कारण IPL 2025 का आखिरी चरण नहीं खेल पाएंगे। विल जैक्स को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड जाना होगा। रिकेल्टन और बॉश दक्षिण अफ्रीका की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की तैयारी में जुड़ेंगे। ये तीनों खिलाड़ी 26 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ अंतिम लीग मैच के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे।

MI की नई तिकड़ी पर एक नजर

जॉनी बेयरस्टो को मुंबई इंडियंस ने 5.25 करोड़ में साइन किया गया है। वह अब तक 50 IPL मैचों में 144.45 की स्ट्राइक रेट से रन बना चुके हैं, जिसमें 2 शतक भी शामिल हैं। वह इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की ओर से खेल चुके हैं। रिचर्ड ग्लीसन को 1 करोड़ के बेस प्राइस पर लिया गया है। उन्होंने IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2 मैच खेले हैं और इंग्लैंड में वार्विकशर से व्हाइट-बॉल कॉन्ट्रैक्ट पर हैं।

चरिथ असलंका पहली बार IPL में दिखेंगे

श्रीलंका के लिमिटेड ओवर कप्तान को 75 लाख में साइन किया गया है। वह श्रीलंका से IPL में आने वाले कुसल मेंडिस के बाद दूसरे बल्लेबाज़ हैं।

मुंबई इंडियंस का हालिया प्रदर्शन

MI के लिए इस सीज़न रयान रिकेल्टन ने 12 पारियों में 336 रन बनाए हैं और वह सूर्यकुमार यादव के बाद टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। वहीं विल जैक्स ने भी 9 पारियों में 195 रन बनाए और 5 विकेट भी लिए। अब देखना होगा कि इन नए चेहरों के आने से MI को कितना फायदा मिलता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story