ms dhoni: ICC ने महेंद्र सिंह धोनी को दिया बड़ा सम्मान, माही बोले- इसे जिंदगी भर संजोकर रखूंगा

ms dhoni icc hall of fame
X

ms dhoni icc hall of fame: आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर धोनी का रिएक्शन आया है। 

MS Dhoni icc hall of fame: महेंद्र सिंह धोनी को ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया, वे तीनों ICC व्हाइट-बॉल खिताब जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं।

MS Dhoni icc hall of fame: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। लंदन के मशहूर एब्बी रोड स्टूडियो में आयोजित भव्य समारोह में धोनी को यह सम्मान मिला। 43 साल के धोनी ऐसे पहले कप्तान हैं जिन्होंने तीनों ICC व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट-टी20 वर्ल्ड कप (2007), वनडे वर्ल्ड कप (2011) और चैंपियंस ट्रॉफी (2013) जीतकर इतिहास रचा था।

धोनी के अलावा 6 और दिग्गजों को भी इस बार हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। इसमें हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका), मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया), ग्रेम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका), डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड), सना मीर (पाकिस्तान महिला क्रिकेट) और सारा टेलर (इंग्लैंड महिला क्रिकेट) शामिल हैं।

ये सम्मान जिंदगी भर साथ रहेगा: धोनी

धोनी ने ये सम्मान मिलने पर कहा, 'ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है। यह उन क्रिकेटरों को सम्मानित करता है जिन्होंने दशकों से इस खेल में योगदान दिया है। इतने बड़े-बड़े नामों के साथ मेरा नाम जुड़ना एक ऐसा अनुभव है जिसे मैं जिंदगी भर संजोकर रखूंगा।'

धोनी को उनके शांत स्वभाव, कप्तानी में नयापन, और दबाव में फैसले लेने की काबिलियत के लिए जाना जाता है। उन्होंने न सिर्फ भारत को ICC खिताब दिलाए, बल्कि युवाओं को भी आगे लाने में बड़ी भूमिका निभाई।

धोनी ने अपने 15 साल लंबे इंटरनेशनल करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 खेले और 17000 से अधिक रन बनाए। उन्होंने भारत को 2007 में पहला टी20 विश्व कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताया था। वनडे में उन्होंने 297 पारी में 10773 रन बनाए और दिसंबर 2014 में टेस्ट से संन्यास लिया। उन्होंने 90 मैच में 4876 रन बनाए। धोनी ने 98 टी20 मैच भी खेले और 85 पारियों में 1600 से अधिक रन बनाए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story