MS Dhoni Hummer: हेलिकॉप्टर...सेना के जवान, धोनी की हमर 'युद्ध' के लिए तैयार, वीडियो हो रहा वायरल

ms dhoni hummer army makeover: धोनी की हमर का मेकओवर हुआ है।
MS Dhoni Hummer military makeover: रांची की सड़कों पर अगर आपको एक गरजती हुई SUV दिखे, जिस पर फाइटर, हेलीकॉप्टर, सैनिक और टैंक की पेंटिंग हो, तो समझ लीजिए वो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फेमस Hummer H2 है, वो भी अपने नए मिलिट्री लुक में। धोनी की हमर का मेकओवर हो गया है और फैंस को ये लुक बेहद पसंद आ रहा।
2009 में इस अमेरिकी SUV को खरीदने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अब इसे बिल्कुल नया अंदाज दे दिया। उनकी इस कस्टम हमर की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
MS Dhoni's Indian Army-themed customized Hummer 🥶🔥 pic.twitter.com/BgKQZUqacA
— ` (@WorshipDhoni) July 13, 2025
धोनी का सेना से खास रिश्ता
धोनी की भारतीय सेना के प्रति दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। 2011 में उन्हें टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि मिली थी। वे पैरा फोर्सेस की ट्रेनिंग भी कर चुके हैं और पैरा जंप भी कर चुके हैं। इतना ही नहीं, वो जम्मू-कश्मीर में ही पेट्रोलिंग ड्य़ूटी को अंजाम दे चुके हैं। धोनी अक्सर जवानों के साथ वक्त बिताते हैं और कहते हैं कि वो सेना से अनुशासन और प्रेरणा लेते हैं।2019 के वर्ल्ड कप के दौरान धोनी ने अपने ग्लव्स पर ‘बलिदान बैज’ भी लगाया था, जो पैरा स्पेशल फोर्सेस का इनसिगनिया है।
कैसा है धोनी की हमर का नया लुक?
धोनी की Hummer अब किसी आर्मी कैंप से कम नहीं लगती। रांची के एक कार डिटेलिंग स्टूडियो ने इसे खास डिज़ाइन किया है। स्टूडियो के फाउंडर अच्युत किशोर ने बताया कि धोनी ने खुद ये आर्मी थीम की डिमांड की थी। एसयूवी पर अब फाइटर जेट्स, टैंक, भारतीय सैनिकों की एक्टिव डिटेलिंग देखी जा सकती है।
बाइक्स के भी हैं दीवाने
धोनी के पास सिर्फ SUV ही नहीं, बल्कि बाइक्स का भी शानदार कलेक्शन है। उनके गैरेज में कई हाईएंड बाइक्स मौजूद हैं और अक्सर रांची की सड़कों पर बाइक से फर्राटा भरते नजर आ जाते हैं। इतना ही नहीं, धोनी कई बार अपनी बाइक्स की मरम्मत करते भी दिखे हैं। हाल ही में धोनी citroen के ब्रांड एम्बेसडर बने हैं और यह नया ब्लैक एडिशन शायद उनकी कलेक्शन की ताजा एंट्री है। रांची की सड़कों पर उनकी इस कार की वीडियो वायरल हो चुकी है।
धोनी की जिंदगी सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रही है। उनका आर्मी से जुड़ाव और ऑटोमोबाइल्स के प्रति जुनून उन्हें एक अनोखी शख्सियत बनाता है – जो देश के लिए समर्पित भी है और स्टाइल आइकन भी।
