mitchell starc: मिचेल स्टार्क ने इरफान पठान के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की, 148 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा

mitchell starc record: मिचेल स्टार्क ने इरफान पठान के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की।
Mitchell Starc record: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें मॉर्डन डे क्रिकेट के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिना जाता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्सटन में खेले गए तीसरे टेस्ट में स्टार्क ने इतिहास रच दिया। स्टार्क ने वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में 27 रन पर समेटने में अहम रोल निभाया। उन्होंने दूसरी पारी के पहले ओवर में ही 3 विकेट लेकर इतिहास रच दिया।
किंग्सटन (जमैका) में खेले गए इस डे-नाइट टेस्ट में स्टार्क ने अपने पहले ओवर में जॉन कैंपबेल, केवलॉन एंडरसन और ब्रैंडन किंग को आउट कर मैच की दिशा ही बदल दी। कैंपबेल और किंग गोल्डन शून्य पर आउट हुए जबकि एंडरसन 4 गेंद खेलकर LBW हुए। स्टार्क टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में पहले ओवर में 3 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने। उन्होंने पूर्व भारतीय पेसर इरफान पठान के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की।
WI Skittled for 27 😵
— FanCode (@FanCode) July 14, 2025
A historic low for West Indies as they collapse for just 27, their lowest ever Test score.
Australia wrap up a ruthless clean sweep in style 👏#WIvAUS pic.twitter.com/PjsSbS5YdF
पठान ने 2006 में कराची टेस्ट के पहले ओवर में पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक ली थी। पठान ने टेस्ट मैच के पहले ओवर में लगातार तीन गेंदों पर सलमान बट्ट, युनूस खान और मोहम्मद युसूफ को आउट किया था। स्टार्क हैट्रिक तो नहीं ले पाए लेकिन पठान का पहले ओवर में तीन विकेट लेने का करिश्मा जरूर दोहरा दिया।
𝐌𝐢𝐭𝐜𝐡𝐞𝐥𝐥 𝐒𝐭𝐚𝐫𝐜 𝐞𝐧𝐭𝐞𝐫𝐬 𝐭𝐡𝐞 𝟒𝟎𝟎 𝐜𝐥𝐮𝐛 𝐢𝐧 𝐡𝐢𝐬 𝟏𝟎𝟎𝐭𝐡 𝐓𝐞𝐬𝐭 💥
— FanCode (@FanCode) July 14, 2025
Starc reaches 400 wickets in just 19,062 balls, making him the second-fastest ever behind only Dale Steyn 🐐🔥#WIvAUS pic.twitter.com/geZsDEZghR
इसके अलावा इस टेस्ट में स्टार्क ने एक और कारनामा किया। वो टेस्ट इतिहास में गेंद के लिहाज से सबसे तेज फाइव विकेट हॉल पूरे करने वाले गेंदबाज बन गए। स्टार्क ने महज 15 गेंद में पांच विकेट झटके। स्टार्क ने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर मिकाइल लुइस को और तीसरी गेंद पर शाई होप को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। इसके बाद उन्होंने कुल 7.3 ओवर में 6 विकेट सिर्फ 9 रन देकर वेस्टइंडीज की पूरी टीम को 14.3 ओवर में 27 रन पर समेट दिया।
Fastest 5-wicket hauls in Tests (by balls)
| गेंद | गेंदबाज | टीम | किसके खिलाफ | साल |
| 15 | मिचेल स्टार्क | ऑस्ट्रेलिया | वेस्टइंडीज | 2025 |
| 19 | अर्नी टॉशहैक | ऑस्ट्रेलिया | भारत | 1947 |
| 19 | स्टुअर्ट ब्रॉड | इंग्लैंड | ऑस्ट्रेलिया | 2015 |
| 19 | स्कॉट बोलैंड | ऑस्ट्रेलिया | इंग्लैंड | 2021 |
| 21 | शेन वॉटसन | ऑस्ट्रेलिया | साउथ अफ्रीका | 2011 |
| 23 | ह्यूज ट्रंबल | ऑस्ट्रेलिया | इंग्लैंड | 1904 |
| 25 | वर्नोन फिलेंडर | साउथ अफ्रीका | न्यूजीलैंड | 2013 |
| 25 | जोश हेजलवुड | ऑस्ट्रेलिया | भारत | 2020 |
27 रन का स्कोर टेस्ट इतिहास में दूसरी सबसे कम टीम स्कोर है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने 1955 में इंग्लैंड के खिलाफ 26 रन बनाए थे। स्टार्क को उनके इस अविश्वसनीय प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
🔥𝐖 𝟎 𝟎 𝟎 𝐖 𝐖🔥
— FanCode (@FanCode) July 14, 2025
First ball – wicket.
Next two – absolute jaffas.
Three wickets. Six balls. Zero runs. 😳
Mitchell Starc turns up the heat in his 100th Test as WI crash to 0/3 chasing 204.#WIvAUS #Starc pic.twitter.com/FvdyNTOC1N
यह उनके टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा। स्टार्क की गेंदबाज़ी ने न सिर्फ वेस्टइंडीज की कमर तोड़ी, बल्कि क्रिकेट फैंस को एक ऐसा नज़ारा दिखाया, जिसे वे लंबे समय तक भूल नहीं पाएंगे।
