mi vs dc highlights:: मुंबई प्लेऑफ में पहुंची, दिल्ली को 59 रन से हराया; सूर्या, सेंटनेर और बुमराह जीत के हीरो

MI Vs DC, IPL 2025 Highlights: मुंबई इंडियंस ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से शिकस्त दी और आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लिया। घरेलू दर्शकों के सामने यह मुंबई की दमदार जीत रही।
मुंबई की शानदार बल्लेबाज़ी और सूर्यकुमार का जलवा
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ। मुंबई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 180/5 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने 73 रनों की साहसिक और जिम्मेदार पारी खेली, जिसने टीम की पारी को संभाले रखा। अन्य बल्लेबाजों को दिल्ली की गेंदबाजी के सामने रन बनाने में संघर्ष करना पड़ा, लेकिन सूर्यकुमार की पारी ने स्कोर को सम्मानजनक स्तर तक पहुंचाया।
दिल्ली की बल्लेबाज़ी रही फीकी
181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत से ही स्थिति कमजोर रही। मुंबई के गेंदबाज़ों ने अनुशासित और आक्रामक गेंदबाज़ी का प्रदर्शन किया। दिल्ली की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 18.2 ओवर में सिर्फ 121 रन पर सिमट गई।
दिल्ली की बल्लेबाज़ी क्रम लड़खड़ाता रहा और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते गए। मुंबई की ओर से गेंदबाज़ों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया, जिससे विपक्षी बल्लेबाज कभी भी सहज नहीं हो पाए।
प्लेऑफ की दौड़ में मुंबई की एंट्री
इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। यह जीत न सिर्फ अंक तालिका में महत्वपूर्ण थी, बल्कि टीम के मनोबल को भी बढ़ावा देने वाली रही। वानखेड़े में अपने घरेलू दर्शकों के सामने मुंबई का प्रदर्शन प्रेरणादायक रहा।
मुंबई इंडियंस की इस जीत से टूर्नामेंट का रोमांच और भी बढ़ गया है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह हार निराशाजनक रही।
MI Vs DC, IPL 2025: प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): फाफ डू प्लेसिस (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेट कीपर), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, दुष्मंथा चमीरा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार।
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
Live Updates
- 21 May 2025 10:46 PM IST
मुंबई ने दिल्ली को दिया 181 रनों का टारगेट
मुंबई इंडियंस ने बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 180/5 का स्कोर खड़ा किया। सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 43 गेंदों में 7 चौक्के और छक्कों की मदद से 73 रन बनाए। रयान रिकेल्टन (25), नमन धीर (24), तिलक वर्मा (27) और विल जैक्स (21) ने भी अहम पारी खेली।
- 21 May 2025 8:21 PM IST
मुंबई इंडियंस को लगा तीसरा झटका। रयान रिकेल्टन को कुलदीप यादव ने शिकार बनाया। रिकेल्टन ने 25 रन बनाए।
- 21 May 2025 8:08 PM IST
मुंबई इंडियन को दूसरा झटका लगा। विल जैक्स को 21 रन पर मुकेश कुमार ने आउट किया।