mi vs dc: मुंबई इंडियंस की घर में दिल्ली कैपिटल्स से टक्कर, जीती तो प्लेऑफ की चौथी टीम बनेगी

mi vs dc 2025, mi vs dc
X

ipl 2025 का 63वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। 

mi vs dc: आईपीएल 2025 में बुधवार का दिन काफी अहम होने वाला है। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की दिल्ली कैपिटल्स से टक्कर है। ये एक तरह का वर्चुअल नॉकआउट है। अगर मुंबई ये मैच जीत जाती है तो फिर प्लेऑफ की चौथी टीम बन जाएगी।

mi vs dc: आईपीएल 2025 में बुधवार के दिन प्लेऑफ की चौथी टीम का नाम सामने आ सकता है। शाम 7.30 बजे वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से है। ये मुकाबला वर्चुअल नॉकआउट जैसा है। अगर मुंबई इंडियंस इस मैच को जीत जाती है तो प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी और आखिरी टीम हो जाएगी और दिल्ली का खेल खत्म हो जाएगा। हालांकि, इसके लिए मौसम की मेहरबानी की भी जरूरत होगी क्योंकि मुंबई में बारिश का येलो अलर्ट है। ऐसे में मैच पर संशय के बादल हैं।

मुंबई ने अब तक 12 मैचों में 14 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +1.156 है, जो सभी टीमों में सबसे बेहतर है। अगर वे दिल्ली को हरा देते हैं तो 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बना लेंगे। लेकिन हार की सूरत में उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ अंतिम मुकाबला जीतना होगा। दिल्ली के खिलाफ सीजन की पहली जीत ने ही मुंबई की 6 मैचों की विनिंग स्ट्रीक शुरू की थी। अब दोबारा वही टीम रास्ते में खड़ी है, लेकिन इस बार दांव पर प्लेऑफ का टिकट है।

दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें

दिल्ली ने अब तक 12 मैचों में 13 अंक बटोरे हैं। अगर दिल्ली की टीम मुंबई से हारती है, तो उनका सफर यहीं खत्म हो जाएगा। जीतने के बाद भी अगर वे पंजाब से हारते हैं और मुंबई आखिरी मुकाबला जीत जाती है, तो भी दिल्ली बाहर हो सकती है। यानी उनके लिए दोनों मैच जीतना जरूरी है।

बुमराह vs राहुल

जसप्रीत बुमराह की वापसी के बाद से मुंबई की गेंदबाजी धारदार हुई है। शुरुआती 4 मैचों में डेथ ओवर में उनका इकॉनमी रेट 11.18 था, जो अब घटकर 9.07 हो गया है। वानखेड़े पर उनका औसत 12.88 का है। वहीं, दिल्ली के बैटर केएल राहुल का मुंबई इंडियंस के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 74.23 की औसत से रन बनाते हुए 3 शतक और 6 अर्धशतक जमाए हैं। वानखेड़े में उनका औसत 63 का है।

दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड (mi vs dc head to head record)

मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ़ अब तक खेले गए 36 मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 16 जबकि मुंबई ने 20 जीते हैं। वानखेड़े में यह अंतर और बढ़ जाता है, जहां दोनों टीमों के बीच 10 मैच हुए हैं, जिनमें से मुंबई ने सात और DC ने तीन मैच ही जीते हैं।

दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग-11

MI: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश/मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

DC: केएल राहुल, फाफ डु प्लेसी/सदिउल्लाह अटल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्राज निगम, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, दुष्मंता चमीरा।

पिच और मौसम का हाल कैसा होगा

वानखेड़े में इस सीजन अब तक खेले गए 6 मैचों में से 4 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। हालांकि, बारिश भी अहम रोल निभा सकती है क्योंकि बुधवार को मुंबई में 50-80% बारिश की संभावना जताई गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story