vinod kambli: कद काठी..स्टाइल एक सा, विनोद कांबली का हमशक्ल भाई सामने आया, फर्क करना मुश्किल

vinod kambli younger brother
X

विनोद कांबली के हमशक्ल भाई को देख फर्क करना मुश्किल। 

Vinod Kambi फिर से अपनी सेहत को लेकर चर्चा में है। हाल ही में उनके छोटे भाई वीरू ने एक इंटरव्यू में विनोद की सेहत पर अपडेट दिया था और फैंस से क्रिकेटर के लिए दुआ करने को कहा था।

Vinod Kambli Lookalike Brother: सचिन तेंदुलकर के क्रिकेट करियर का जब भी जिक्र होता है, तब विनोद कांबली का नाम आ ही जाता है। दोनों ने स्कूल क्रिकेट से लेकर टीम इंडिया के लिए एकसाथ खेला। पर कांबली शुरुआती सफलता के बाद कांबली का करियर ऐसा बेपटरी हुआ कि वो दोबारा कभी ऊपर नहीं आ पाए। पिछले कुछ समय से कांबली बीमार चल रहे। उन्हें यूरिन इंफेक्शन के कारण कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

हाल ही में एक इंटरव्यू में उनके भाई वीरू कांबली ने विनोद की सेहत पर अपडेट दिया था। जब वीरू दुनिया के सामने आए तो हर कोई उन्हें देखकर दंग रह गया था क्योंकि उनका चेहरा...कदकाठी और स्टाइल बिल्कुल विनोद कांबली जैसा है। किसी के लिए भी विनोद और वीरू के बीच फर्क करना मुश्किल है।

कम ही लोगों को पता होगा कि वीरू भी क्रिकेटर रहे हैं और वो बल्लेबाज नहीं बल्कि तेज़ गेंदबाज़ थे। आज वह मुंबई के कांजुर मार्ग में एक क्रिकेट एकेडमी चलाते हैं। उन्होंने अपने बड़े भाई विनोद कांबली की क्रिकेट यात्रा से प्रेरणा लेकर यह रास्ता चुना। विनोद कांबली भारतीय क्रिकेट इतिहास के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार तीन टेस्ट में तीन अलग-अलग देशों के खिलाफ शतक लगाए। हालांकि उनका करियर जल्दी ढलान पर चला गया और उन्होंने महज 23 साल की उम्र में आखिरी टेस्ट खेला था।

कांबली परिवार में कौन-कौन?

विनोद कांबली का जन्म 18 जनवरी 1972 को मुंबई के इंदिरा नगर, कांजुर मार्ग में हुआ था। वे पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके भाइयों के नाम विद्याधर, विकास और सबसे छोटे वीरेंद्र हैं, जबकि बहन का नाम विद्या है। कांबली परिवार छोटे से चॉल में रहा करता था।

पिता भी थे क्रिकेटर पर मजबूरी में बने मैकेनिक

विनोद के पिता गणपत कांबली क्लब क्रिकेट में तेज गेंदबाज़ी करते थे। मगर आर्थिक हालात ने उन्हें क्रिकेट छोड़ने पर मजबूर कर दिया और परिवार का खर्च चलाने के लिए उन्होंने मैकेनिक का काम शुरू कर दिया था। हालांकि, उनका सपना था कि विनोद या उनके दूसरे बच्चे क्रिकेट खेले और विनोद ने ये सपना पूरा भी किया था। हालांकि, भारत के लिए कुछ टेस्ट और वनडे खेलने के बाद कांबली टीम इंडिया से बाहर हुए तो दोबारा नहीं लौटे।

विनोद कांबली की निजी जिंदगी भी उतार-चढ़ाव से भरी रही। उन्होंने पहली शादी नोएला लुईस से 1998 में की थी, जो पुणे के होटल ब्लू डायमंड में रिसेप्शनिस्ट थीं। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। इसके बाद कांबली ने 2014 में मॉडल एंड्रिया हेविट से शादी की। इस जोड़े के दो बच्चे हैं, बेटा जीसस क्रिस्टियानो कांबली और बेटी जोहाना क्रिस्टियानो।

वीरू कांबली ने हाल ही में एक यूट्यूब इंटरव्यू में कहा कि वो क्रिकेट में पूरी तरह नाम नहीं कमा पाए लेकिन अब वह नई पीढ़ी को ट्रेनिंग देकर अपने भाई की विरासत को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story