Kuldeep Yadav engagement: कुलदीप यादव ने अचानक बचपन की दोस्त से की सगाई, कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हनिया वंशिका?

kuldeep yadav engagement: कुलदीप यादव ने आईपीएल 2025 खत्म होते ही सगाई कर ली।
Kuldeep Yadav engagement: IPL 2025 के खत्म होते ही एक और खुशखबरी क्रिकेट फैंस को मिली। टीम इंडिया और दिल्ली कैपिटल्स के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई कर ली। यह सगाई बुधवार 4 जून को लखनऊ में एक निजी समारोह में हुई, जिसमें करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों ने शिरकत की।
कुलदीप और वंशिका की सगाई बेहद सादगी से लेकिन बेहद खूबसूरत अंदाज में हुई। कुलदीप ने इस मौके पर क्रीम कलर का क्लासिक बंदगला सूट पहना, जबकि वंशिका ने ऑरेंज लहंगे में सबका ध्यान खींचा। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर भी छा गई।
A forever in the making — heartfelt congratulations to Kuldeep Bhaiya and Vanshika! 💕 #kuldeepyadav pic.twitter.com/RdzBfqsK7b
— Priya Saroj (@PriyaSarojMP) June 4, 2025
कौन हैं वंशिका?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वंशिका उत्तर प्रदेश के लखनऊ के श्याम नगर की रहने वाली हैं और LIC में नौकरी करती हैं। कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं, और समय के साथ उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त से सगाई कर ली है.
— Priyanshu Modanwal - Samajwadi (@modanwalA2Y) June 4, 2025
कुलदीप और उनकी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सगाई की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।#KuldeepYadav #kuldeepyadavengagement #vanshika pic.twitter.com/zylfGDfnow
रिंकू सिंह अपनी मंगेतर के साथ पहुंचे
सगाई समारोह में क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर प्रिया सरोज भी मौजूद रहे। रिंकू की मौजूदगी ने कुलदीप यादव से उनके कथित मनमुटाव की अटकलों पर फुल स्टॉप लगा दिया। कुछ समय पहले दिल्ली और कोलकाता के मैच के बाद दोनों के बीच हुए "थप्पड़" वाले विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
साल के अंत में शादी करेंगे कुलदीप
पहले कुलदीप और वंशिका की शादी 29 जून को तय थी, लेकिन भारत के आगामी इंग्लैंड दौरे के चलते इसे टाल दिया गया है। अब दोनों की शादी साल के अंत में होने की संभावना जताई जा रही है।
कुलदीप शानदार फॉर्म में हैं
IPL 2025 में कुलदीप ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 14 मैचों में 15 विकेट लिए और 7.07 की इकोनॉमी के साथ असरदार रहे। इसके अलावा उन्होंने T20 वर्ल्ड कप 2024 और चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भी टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाई।
