joe root: जो रूट ने 37वां टेस्ट शतक ठोका, भारत के लिए हासिल की बड़ी उपलब्धि

joe root century record
X

जो रूट ने लॉर्ड्स टेस्ट में शतक के साथ भारत के खिलाफ हासिल की बड़ी उपलब्धि

Joe root record century: जो रूट ने लॉर्ड्स टेस्ट में भारत के खिलाफ 11वां टेस्ट शतक जड़ा। वो भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

Joe root record century: जो रूट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह टेस्ट क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में से एक हैं। लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन उन्होंने भारत के खिलाफ अपना 37वां टेस्ट शतक पूरा किया, जिससे कई बड़े रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गए। सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि रूट अब भारत के खिलाफ सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

यह उनका भारत के खिलाफ 11वां टेस्ट सेंचुरी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड स्टीव स्मिथ के नाम था, जिनके नाम भी भारत के खिलाफ 11 शतक हैं। लेकिन रूट ने अब 3000+ रन बनाकर भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी:

जो रूट (इंग्लैंड) - 11 शतक

स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) - 11 शतक

गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज) - 8 शतक

विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज) - 8 शतक

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 8 शतक

इसके साथ ही रूट ने राहुल द्रविड़ और स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में पांचवे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी:

सचिन तेंदुलकर - 51

जैक्स कैलिस - 45

रिकी पोंटिंग - 41

कुमार संगकारा - 38

जो रूट - 37

लॉर्ड्स की पिच पर जहां गेंद असमान बाउंस कर रही थी और भारतीय गेंदबाज़ बुमराह, सिराज और दीप लगातार चुनौती दे रहे थे, वहां रूट ने अपने नेचुरल आक्रामक खेलने के अंदाज़ को दबाकर धैर्य के साथ बल्लेबाज़ी की। यह पारी रूट के करियर की सबसे संयमित और क्लासिक पारियों में से एक मानी जा रही है। अब इंग्लैंड को उम्मीद है कि रूट इस पारी को एक बड़े स्कोर में बदलेंगे और टीम को पहली पारी में मज़बूत स्थिति में पहुंचाएंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story