T20 WC 2026: ईशान या संजू सैमसन? कौन करेगा वर्ल्ड कप में ओपनिंग, कप्तान सूर्यकुमार ने बढ़ाया सस्पेंस

Suryakumar statement on ishan kishan vs sanju samson
X

Suryakumar statement on ishan kishan vs sanju samson

T20 World cup 2026: ईशान किशन बनाम संजू सैमसन ओपनर की रेस पर फैसला 7 फरवरी को होगा। तिलक वर्मा की फिटनेस से चयन की तस्वीर बदल सकती है। सूर्यकुमार यादव ने वर्ल्ड कप के लिए 8 बल्लेबाज़ों वाली मजबूत रणनीति का संकेत दिया।

T20 World cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया के ओपनिंग स्लॉट को लेकर सस्पेंस अभी खत्म नहीं हुआ। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया है कि ईशान किशन और संजू सैमसन में से कौन ओपनर बनेगा? इसका अंतिम फैसला 7 फरवरी को सामने आएगा। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 4-1 से सीरीज़ जीत के बाद पोस्ट-मैच बातचीत में सूर्या ने यह बात कही।

सूर्यकुमार यादव ने ब्रॉडकास्टर से कहा कि तिलक वर्मा की फिटनेस और वापसी से चयन की उलझन और बढ़ गई है। सूर्यकुमार ने कहा, 'तिलक अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे हैं और शार्प दिख रहे हैं। अगर वह पूरी तरह फिट होकर लौटते हैं, तो सभी 15 खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन के दावेदार होंगे। ऐसे में ईशान किशन बनाम संजू सैमसन का फैसला 7 फरवरी को रिवील होगा।'

वर्ल्ड कप की प्लानिंग पर खुलकर बोले सूर्या

सूर्यकुमार ने भारत के टी20 वर्ल्ड कप ब्लूप्रिंट पर भी बात की। उन्होंने बताया कि हाई-रिस्क टी20 क्रिकेट में टीम को नंबर 7 या 8 तक बल्लेबाज़ी की गहराई चाहिए। उन्होंने कहा, 'हमारे कोर गेंदबाज- बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल, पूरे 16 ओवर डाल सकते हैं। हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे 2-2 ओवर दे सकते हैं, और कभी-कभी अभिषेक शर्मा भी। इससे टीम को जबरदस्त फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है।'

घरेलू वर्ल्ड कप का दबाव

घर में खिताब बचाने की चुनौती पर सूर्या ने कहा कि दबाव के बिना खेल का मज़ा नहीं। होम कंडीशंस में बैक-टू-बैक वर्ल्ड कप जीतना ऐतिहासिक मौका है। भीड़ का सपोर्ट मिलेगा और यह जिम्मेदारी हमें और मोटिवेट करती है। कप्तान ने कहा कि वह बल्लेबाज़ों को अपनी नैचुरल गेम खेलने के लिए प्रेरित करते हैं। अभिषेक, ईशान और संजू—सब अपनी स्टाइल में खेलते हैं। अगर पहली गेंद पर छक्का मारना सही लगे, तो मारो। पिच देखकर फैसले लो। इससे मेरी कप्तानी भी आसान हुई है।

सूर्या की फॉर्म में वापसी का राज़

अपनी बल्लेबाज़ी में बदलाव पर सूर्या ने बताया,' साउथ अफ्रीका सीरीज़ के बाद मैंने 9-10 दिन का ब्रेक लिया था। अब मैं पहले 5-7 गेंदों में सेट होता हूं और फिर स्ट्राइक रेट बढ़ाता हूं। यह तरीका नागपुर से ही क्लिक हो गया और फॉर्म लौट आई।'

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story