IPL 2025 Prize Money: विजेता RCB को मिले ₹20 करोड़, उप विजेता समेत बाकी विजेताओं को क्या मिला? जानिए

विजेता RCB को मिले ₹20 करोड़, उप विजेता समेत बाकी विजेताओं को क्या मिला? जानिए
X
IPL 2025 Prize Money: आईपीएल 2025 में विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को ₹20 करोड़ की इनामी राशि मिली। उपविजेता, व्यक्तिगत पुरस्कार, ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं को क्या मिला, देखें पूरी सूची।

IPL 2025 Prize Money: आईपीएल 2025 अपने शानदार मुकाबलों, ड्रामा और ऐतिहासिक जीत के लिए यादगार बन गया है। इस सीज़न में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 18 साल का इंतजार खत्म कर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। लेकिन इस जीत के साथ ही एक बड़ा सवाल फैंस के मन में रहा- टीमों और खिलाड़ियों को कितनी प्राइज़ मनी मिली? आइए, जानते हैं IPL 2025 की इनामी राशि की पूरी डिटेल।

IPL 2025: टीम पुरस्कार राशि

  • विजेता (RCB): ₹20 करोड़
  • उपविजेता (पंजाब किंग्स): ₹12.5 करोड़
  • तीसरा स्थान (मुंबई इंडियंस): ₹7 करोड़
  • चौथा स्थान (गुजरात टाइटन्स): ₹6.5 करोड़

IPL 2025: व्यक्तिगत पुरस्कार और नकद राशि

  • ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन): साई सुदर्शन (₹10 लाख)
  • पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट): प्रसिद्ध कृष्णा (₹10 लाख)
  • मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर: सूर्यकुमार यादव (₹10 लाख)
  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: साई सुदर्शन (₹10 लाख)
  • सीजन में सर्वाधिक छक्के: निकोलस पूरन (₹10 लाख)
  • सीजन में सर्वाधिक चौके: साई सुदर्शन (₹10 लाख)
  • सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी (₹10 लाख)
  • फैंटेसी किंग ऑफ द सीजन: साई सुदर्शन (₹10 लाख)
  • सीजन में सर्वाधिक डॉट बॉल्स: मोहम्मद सिराज (₹10 लाख)
  • सीजन का सर्वश्रेष्ठ कैच: कमिंदु मेंडिस (₹10 लाख)

IPL 2025: अन्य पुरस्कार

  • फेयर प्ले अवार्ड: चेन्नई सुपर किंग्स
  • सर्वश्रेष्ठ पिच और ग्राउंड अवार्ड: दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (₹50 लाख)
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story