Women's World Cup 2025: भारत का पहला मैच श्रीलंका से, जानें कब, किस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया

icc womens odi world cup 2025: भारत महिला विश्व कप में किसके खिलाफ मैच खेलेगा।
Women's World Cup 2025 schedule: भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 खिताब जीतने की सबसे मजबूत दावेदारों में से एक मानी जा रही। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया 30 सितंबर से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में दुनिया की दिग्गज टीमों से भिड़ेगी। फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा।
इस बार टूर्नामेंट का फॉर्मेट राउंड-रॉबिन है, जहां 8 टीमें एक-दूसरे से एक-एक मैच खेलेंगी। इसके बाद शीर्ष 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। भारत का सफर श्रीलंका के खिलाफ गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम से शुरू होगा।
Bengaluru ✈️ Guwahati
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 29, 2025
The #WomenInBlue have arrived for the #CWC25 opener 🤩
See you in the stands 🏟️ 🙌
Get your tickets 🎟️ here: https://t.co/vGzkkgwXt4#TeamIndia pic.twitter.com/K5YFDJ7Uda
भारत का महिला विश्व कप 2025 का पूरा शेड्यूल
30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी
5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, विशाखापट्टनम
12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया,विशाखापट्टनम
19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड,होलकर स्टेडियम, इंदौर
23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड,नवी मुंबई
26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश,नवी मुंबई
भारत की सबसे कड़ी परीक्षा 9 और 12 अक्टूबर को होगी, जब टीम पहले दक्षिण अफ्रीका और फिर मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी। वहीं, 19 अक्टूबर को इंदौर में इंग्लैंड के खिलाफ मैच 2017 वर्ल्ड कप फाइनल का रीमैच होगा, जब भारतीय टीम उपविजेता बनी थी।
भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हो रहा टूर्नामेंट
इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे। गुवाहाटी, इंदौर, नवी मुंबई और विशाखापट्टनम भारत में मैचों की मेजबानी करेंगे जबकि कोलंबो श्रीलंका का मुख्य केंद्र होगा।
भारत के पास घर में विश्व कप जीतने का मौका
भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2017 में आया था, जब इंग्लैंड से फाइनल हारकर उपविजेता बनी थी। इस बार हरमनप्रीत एंड कंपनी का लक्ष्य न सिर्फ फाइनल तक पहुंचना है, बल्कि खिताब अपने नाम करना भी है।
