भारत ने रचा इतिहास: साउथ अफ्रीका को 5वें T20 में 30 रन से हराया, लगातार 8वीं सीरीज जीती; तिलक-पंड्या की फिफ्टी; चक्रवर्ती को 4 विकेट

IND vs SA fifth T20I
X

IND vs SA 5th T20: तिलक वर्मा–हार्दिक पंड्या की शानदार फिफ्टी और वरुण चक्रवर्ती के 4 विकेट से भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर लगातार 8वीं टी-20 सीरीज जीती।

भारत ने साउथ अफ्रीका को 5वें T20 मैच में 30 रन से हराकर लगातार 8वीं टी-20 सीरीज अपने नाम की। तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या की फिफ्टी, वरुण चक्रवर्ती के 4 विकेट से भारत की शानदार जीत।

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली है। शुक्रवार को खेले गए पांचवें और आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने अफ्रीका को 30 रन से हराकर लगातार आठवीं टी-20 सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बनाया।

अहमदाबाद में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 231 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में 232 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन ही बना सकी।

भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा, जिसमें वरुण चक्रवर्ती सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह को 2 सफलता मिली। साउथ अफ्रीका की ओर से क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 35 गेंदों पर 65 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सकी।

इससे पहले भारत की बल्लेबाजी में तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या चमके। तिलक ने 42 गेंदों पर 73 रन की शानदार पारी खेली, जबकि हार्दिक पंड्या ने सिर्फ 25 गेंदों में 63 रन ठोक दिए। संजू सैमसन ने 37 और अभिषेक शर्मा ने 34 रन का योगदान दिया।

खास बात यह रही कि हार्दिक पंड्या ने महज 16 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। यह भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में दूसरी सबसे तेज अर्धशतकीय पारी है। सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड अभी भी युवराज सिंह के नाम दर्ज है, जिन्होंने 12 गेंदों में यह कारनामा किया था।

वरुण चक्रवर्ती को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया


हार्दिक पंड्या प्लेयर ऑफ द मैच रहे


T20I में भारत के लिए सबसे तेज़ फिफ्टी (गेंदों में)

  • 12 - युवराज सिंह बनाम ENG, डरबन, 2007 WC
  • 16 - हार्दिक पांड्या बनाम SA, अहमदाबाद, 2025*
  • 17 - अभिषेक शर्मा बनाम ENG, वानखेड़े, 2025
  • 18 - केएल राहुल बनाम SCO, दुबई, 2021
  • 18 - सूर्यकुमार यादव बनाम SA, गुवाहाटी, 2022

तिलक-पंड्या में 105 रन की साझेदारी

तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या की जबरदस्त साझेदारी ने भारतीय पारी को मजबूती दी। 115 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद दोनों बल्लेबाजों ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए सिर्फ 44 गेंदों में 105 रनों की तूफानी साझेदारी कर डाली। तिलक वर्मा ने 73 रन की शानदार पारी खेली, जबकि हार्दिक पंड्या ने 63 रनों का आक्रामक योगदान दिया। इस साझेदारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 231 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

दक्षिण अफ्रीका का 35 दिन लंबा भारत दौरा समाप्त

टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद भारत ने वनडे और टी20 फॉर्मेट में शानदार वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका का 35 दिन लंबा भारत दौरा यादगार अंदाज में समाप्त किया। दौरे की शुरुआत दो मैचों की टेस्ट सीरीज से हुई थी, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 2-0 से जीत दर्ज की।

इसके बाद भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की और पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-1 से जीत ली। टी20 सीरीज का एक मुकाबला कोहरे के कारण रद्द रहा, जबकि आखिरी टी20 मैच में भारत की जीत के साथ यह रोमांचक दौरा समाप्त हुआ।

Live Updates

  • 20 Dec 2025 12:06 AM

    Ind vs SA 5th T20I Live updates: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5वें टी-20 में 30 रन से हराया

    अभिषेक शर्मा ने मैच का आखिरी ओवर डाला, जिसमें 13 रन बने। इस ओवर के खत्म होते ही भारत ने पांचवां टी-20 मैच 30 रनों से जीत लिया और 5 मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली (एक मैच बारिश/कोहरे से रद्द हुआ था)।

    भारत ने तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या की फिफ्टी की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 231/5 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका 201/8 तक ही पहुंच सकी। वरुण चक्रवर्ती ने चार विकेट चटकाए।


  • 19 Dec 2025 9:06 PM

    Ind vs SA 5th T20I Live updates: भारत ने साउथ अफ्रीका का दिए 232 रन का टारगेट

    भारत ने साउथ अफ्रीका का दिए 232 रन का टारगेट दिया है। पांच मैचों की टी-20 सीरीज के निर्णायक पांचवें मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 231 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।



  • 19 Dec 2025 8:44 PM

    Ind vs SA 5th T20I Live updates: हार्दिक ने ठोकी 16 गेंद में फिफ्टी, अभिषेक को पीछे छोड़ा

    17वें ओवर में हर्दिक पंड्या ने धमाकेदार अर्धशतक पूरा किया। कॉर्बिन बॉश के ओवर की पांचवीं गेंद पर लगाए विशाल छक्के के साथ उन्होंने मात्र 16 गेंदों में हाफ सेंचुरी ठोकी। यह भारत की ओर से T20I में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है, जो युवराज सिंह के 12 गेंदों के रिकॉर्ड के बाद आता है। अभिषेक शर्मा के नाम 17 गेंद में अर्धशतक दर्ज है। 


  • 19 Dec 2025 8:14 PM

    Ind vs SA 5th T20I Live updates: भारत को तीसरा झटका, सूर्या फिर फ्लॉप

    कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर निराश किया। उन्होंने सिर्फ 5 रन बनाए। अभिषेक 34 और संजू ने 37 रन पर लौटे पवेलियन; भारत का स्कोर- 131/3 (13)

  • 19 Dec 2025 8:07 PM

    Ind vs SA 5th T20I Live updates: 10वें ओवर में भारत ने 100 रन, 2 विकेट गिरे

    10वें ओवर में भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। क्रीज पर तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव की जोड़ी जमी है। 

  • 19 Dec 2025 7:55 PM

    Ind vs SA 5th T20I Live updates: भारत को दूसरा झटका, अभिषेक के बाद संजू लौटे पवेलियन

    भारत ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। दोनों ओपनर पवेलियन लौट चुके हैं। अभिषेक शर्मा 34 रन बनाए, जबकि संजू सैमसन 37 रन बनाकर आउट हुए। 10वें ओवर में भारत का स्कोर- 97/2 


  • 19 Dec 2025 7:47 PM

    Ind vs SA 5th T20I Live updates: भारत ने पावरप्ले में बनाए- 67/1

    भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 34 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कॉर्बिन बॉश ने पवेलियन भेजा। 



  • 19 Dec 2025 7:02 PM

    Ind vs SA 5th T20I Live updates: भारतीय टीम में 3 बदलाव हुए हैं। 

    भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

    साउथ अफ्रीका: रीज़ा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन।


  • 19 Dec 2025 7:00 PM

    Ind vs SA 5th T20I Live updates: दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टॉस जीता

    साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ अहमदाबाद टी20 में टॉस जीता है। दक्षिण अफ्रीका पहले गेंदबाजी करेगा। 

  • 19 Dec 2025 5:54 PM

    Ind vs SA 5th T20I Live updates: शुभमन गिल के खेलने पर संशय

    शुभमन गिल भारतीय टीम के साथ अहमदाबाद आए हैं लेकिन उनका आखिरी टी20 में खेलना मुश्किल लग रहा। गिल को पैर के अंगूठे में चोट लगी थी। 


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story