गुवाहाटी टेस्ट के दूसरे दिन भारत- 9/0: साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए; मुथुसामी का शतक, कुलदीप को 4 विकेट मिले

india vs south africa 2nd test day 2 live score updates
X
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी है। 
India vs South Africa test 2nd day day 2 highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने पहली पारी में बिना विकेट गंवाए 9 रन बनाए।

India vs South Africa test 2nd day day 2 highlights: भारत के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट की पहली पारी में साउथ अफ्रीका 489 रन पर ऑलआउट हो गया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना विकेट गंवाए 9 रन बना लिए। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल नाबाद लौटे। साउथ अफ्रीका ने शनिवार को दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। सेनुरन मुथुसामी ने 109 और मार्को यानसन ने 93 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 और कप्तान टेम्बा बावुमा ने 41 रन की पारी खेली।

भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को 2-2 विकेट मिले। साउथ अफ्रीका ने पहले दिन 6 विकेट खोकर 247 रन बनाए थे। तीसरे दिन का खेल सोमवार सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

इससे पहले, कल के 247/6 के स्कोर से आगे खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 489 रन पर खत्म हुई थी। सेनुरन मुथुसामी ने अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। वो 109 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट मोहम्मद सिराज को मिला। मुथुसामी और यानसेन के बीच 97 रन की साझेदारी हुई। वर्नेन और मुथुसामी के बीच 88 रन की साझेदारी हुई थी। इसके बाद, मुथुसामी को मार्को यानसेन का अच्छा साथ मिला। यानसेन ने धुंआधार बल्लेबाजी की और 53 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यानसेन अबतक 7 छक्के और 6 चौके मार चुके हैं।

पहले दिन कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए थे जबकि रवींद्र जडेजा और बुमराह को एक-एक सफलता मिली थी। इससे पहले, शनिवार को मैच के पहले दिन साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता था। टीम ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े थे। इसी स्कोर पर दोनों ओपनर रयान रिकेल्टन और एडेन मार्करम आउट हो गए थे।

मार्करम को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया था। वो 38 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद रिकेल्टन (35) को कुलदीप यादव ने अपना शिकार बनाया था। कप्तान टेंबा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच बड़ी साझेदारी हुई और दोनों ने टीम के स्कोर को 200 के करीब पहुंचाया। स्टब्स 49 और बावुमा 41 रन बनाकर आउट हुए।

Live Updates

  • 23 Nov 2025 1:12 PM

    ind vs sa 2nd test live score: मार्को यानसेन की तूफानी फिफ्टी

    मार्को यानसेन ने महज 53 गेंद में अर्धशतक ठोक दिया है। उन्होंने 4 छक्के और तीन चौके उड़ाए हैं। फिलहाल, उन्होंने मुथुसामी के साथ मिलकर 80 प्लस रन की साझेदारी की है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 422/7 है। 

  • 23 Nov 2025 12:41 PM

    ind vs sa 2nd test live score: भारत विकेट के लिए तरसा

    मुथुसामी ने एक छोर संभाल लिया है। वो अर्धशतक जमा चुके हैं। उन्होंने काइल वर्नेन के साथ 88 रन की साझेदारी की थी। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 380/7

  • 23 Nov 2025 9:49 AM

    ind vs sa 2nd test live score: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी टेस्ट का आज दूसरा दिन 

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी टेस्ट का दूसरा दिन है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 259/6 है। 

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story