IND vs SA Score: खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल जल्दी खत्म, साउथ अफ्रीका का दूसरी पारी में स्कोर 93/7; भारत से सिर्फ 63 रन आगे

India vs south africa 1st test day 2 live score
X

India vs south africa 1st test day 2 live: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता में पहला टेस्ट खेला जा रहा।

India vs South Africa kolkata test Day 2: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्दी खत्म हो गया। साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 7 विकेट पर 93 रन बनाए और भारत से सिर्फ 63 रन आगे है।

India vs South Africa kolkata test Day 2 updates: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्दी रोकना पड़ा। दूसरी पारी में भी साउथ अफ्रीका की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। स्टम्प्स पर साउथ अफ्रीका का स्कोर 7 विकेट पर 93 रन था। कप्तान टेंबा बावुमा 29 रन पर नाबाद लौटे। भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए। भारत ने पहली पारी में साउथ अफ्रीका के 159 रन के जवाब में 189 रन बनाकर 30 रन की लीड हासिल की थी। इस लिहाज से साउथ अफ्रीका भारत से सिर्फ 63 रन आगे और उसके 7 विकेट गिर चुके हैं।

कुलदीप यादव ने दूसरी पारी में 2 और अक्षर पटेल को एक सफलता मिली। ईडन गार्डेंस का विकेट स्पिन गेंदबाजों के लिए अबतक काफी मददगार साबित हुआ है। दो दिन में 27 विकेट गिर चुके हैं। इसमें से 15 विकेट स्पिन गेंदबाजों ने लिए हैं। इससे पहले, दूसरे दिन भारत की पहली पारी 189 रन पर खत्म हुई।

कप्तान शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से लौटे हैं। स्वीप शॉट खेलने के चक्कर में उनकी गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। इसकी वजह से गिल को बाहर जाना पड़ा। वो दोबारा बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे थे। पंत ने अपने अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने केशव महाराज के ओवर में एक छक्का और चौका मारा था। पंत 24 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने पहले दिन यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवाया था। वो 12 रन बनाकर आउट हुए थे।

भारत की तरफ से केएल राहुल ने सबसे अधिक 39 रन बनाए। उनके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने 29, ऋषभ पंत ने 27, रवींद्र जडेजा ने भी 27 रन बनाए। बाकी कोई बल्लेबाज ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाया। साउथ अफ्रीका की तरफ से मार्को यानसेन ने 3 और साइमन हार्मर ने 4 विकेट झटके। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने बिना विकेट गंवाए 16 रन जोड़ लिए हैं।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम 55 ओवर में 159 रन पर आउट हो गई थी। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे अधिक 5 विकेट लिए थे। उन्होंने 16वीं बार पारी में 5 विकेट लेने के कारनामा किया था। उनके अलावा कुलदीप यादव को दो सफलता मिली थी।

Live Updates

  • 15 Nov 2025 4:51 PM

    IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन जल्दी स्टम्प्स

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता में खेले जा रहे टेस्ट के दूसरे दिन खराब रोशनी के कारण जल्दी स्टम्प्स हो गया। पहली पारी में 159 रन बनाने वाली साउथ अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में भी संघर्ष करती दिखी। स्टम्प्स पर साउथ अफ्रीका का स्कोर 7 विकेट पर 93 रन था। इससे पहले, भारत ने पहली पारी में 189 रन बनाकर 30 रन की लीड हासिल की थी। फिलहाल, साउथ अफ्रीका भारत से सिर्फ 63 रन आगे है। इस टेस्ट का नतीजा रविवार को आ सकता है। 

  • 15 Nov 2025 11:27 AM

    IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: भारत को चौथा झटका, ऋषभ पंत आउट

    भारत को कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन चौथा झटका लगा है। ऋषभ पंत 27 रन बनाकर आउट हो गए। कॉर्बिन बॉश की गेंद को हुक करने के चक्कर में पंत विकेट के पीछे कैच दे बैठे। पंत ने 24 गेंद में 27 रन बनाए। 

  • 15 Nov 2025 11:25 AM

    IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: भारत को तीसरा झटका

    भारत के तीन विकेट गिर चुके हैं। तीसरे आउट होने वाले बैटर केएल राहुल हैं। वो 39 रन बनाकर केशव महाराज की गेंद पर आउट हुए। 

  • 15 Nov 2025 9:52 AM

    IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: कोलकाता टेस्ट का शनिवार को दूसरा दिन

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता टेस्ट का शनिवार को दूसरा दिन है। भारत ने कल के 37/1 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए 46 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। भारत अभी भी 100 रन से अधिक से पीछे है। साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में 159 रन पर ऑल आउट हो गई थी। भारत के लिए बुमराह ने 5 विकेट लिए थे। 

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story