IND vs NZ T20 Record: 14 गेंद में फिफ्टी, पावरप्ले में पावर पंच; टीम इंडिया ने बनाए ये 5 रिकॉर्ड

IND vs NZ T20 Record: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहाटी में बड़े रिकॉर्ड बनाए।
IND vs NZ T20 Record: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहाटी टी20 में जीत हासिल कर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इस मुकाबले में भारत ने 154 रन के टारगेट को महज 10 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस मैच में भारतीय टीम ने 5 बड़े रिकॉर्ड बनाए। आइए जानते हैं।
14 गेंद में फिफ्टी- गुवाहाटी में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ तीसरे T20 में अभिषेक शर्मा ने 14 गेंद में फिफ्टी ठोकी। ये टी20 में भारत के लिए दूसरी सबसे तेज़ फिफ्टी है। सबसे तेज़ फिफ्टी युवराज सिंह की है, जिन्होंने 2007 वर्ल्ड टी20 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ डरबन में 12 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी। अभिषेक की 14 गेंदों में फिफ्टी भी न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ किसी भी बैटर की सबसे तेज़ फिफ्टी है।
पावरप्ले में तीसरी बार फिफ्टी- अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में तीसरी बार फिफ्टी लगाई। पिछली दोनों बार 2025 में- मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ और दुबई में श्रीलंका के खिलाफ। वह T20I में तीन पावरप्ले फिफ्टी लगाने वाले दूसरे बैटर हैं (जहां बॉल-बाय-बॉल डेटा मौजूद है)। इस्वातिनी के आदिल बट के नाम भी सितंबर 2025 में मोजाम्बिक के खिलाफ लगातार तीन इनिंग में ऐसी तीन फिफ्टी हैं।
9 अर्धशतक- T20I में अभिषेक और सूर्यकुमार यादव ने 25 या उससे कम गेंदों में 9 बार फिफ्टी लगाई है। इस फॉर्मेट में किसी और बैटर ने सात से ज़्यादा फिफ्टी नहीं लगाई हैं।
अभिषेक के नाम अब 20 या उससे कम गेंदों में तीन फिफ्टी हैं-युवराज, डेविड वॉर्नर, कॉलिन मुनरो और फिल साल्ट के बराबर, और वह सिर्फ सऊदी अरब के फैजल खान (पांच) से पीछे हैं।
गुवाहाटी में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ भारत ने 154 रन का टारगेट सफलतापूर्वक चेज़ किया, जो T20I में दस ओवर के अंदर किसी भी टीम द्वारा हासिल किया गया दूसरा सबसे बड़ा टारगेट है। ऑस्ट्रेलिया ने 2024 में स्कॉटलैंड के खिलाफ़ सिर्फ़ 9.4 ओवर में 155 रन का टारगेट सफलतापूर्वक चेज़ किया था।
60 गेंद रहते भारत जीता-गुवाहाटी में जब भारत ने टारगेट हासिल किया, तब 60 गेंद बाकी थीं। यह मेंस टी20 में बॉल बाकी रहते हुए भारत की चौथी सबसे बड़ी जीत थी, और घर पर सबसे बड़ी जीत थी। यह T20I में बॉल बाकी रहते हुए न्यूज़ीलैंड की सबसे बड़ी हार भी थी।
गुवाहाटी में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ भारत का पावरप्ले में 94 रन, मेंस टी20 में इस फ़ेज़ का दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। सबसे बड़ा स्कोर पिछले साल मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ़ 95 रन पर 1 विकेट है।
