IND Vs ENG Test: यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, हेडिंग्ले में टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले भारतीय ओपनर बने

यशस्वी जायसवाल दूसरे टेस्ट में बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
Yashasvi Jaiswal Century: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले, लीड्स टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड की धरती पर पहली बार खेल रहे जायसवाल ने शानदार शतक जड़ा और हेडिंग्ले में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए। उन्होंने 155 गेंद में शतक जड़ा।
अब तक कई भारतीय सलामी बल्लेबाज इस मैदान पर अर्धशतक तो जड़ चुके थे, लेकिन कोई भी शतक तक नहीं पहुंच पाया था। जायसवाल ने इस सूखे को खत्म किया और इंग्लिश गेंदबाजों को करारा जवाब दिया। यह यशस्वी जायसवाल का 5वां टेस्ट शतक है।
Yashasvi Jaiswal notches up a gritty hundred in his first-ever Test innings on England soil 💯#ENGvIND 📝: https://t.co/FXxW1HkGLm pic.twitter.com/Oa1b4ghj0t
— ICC (@ICC) June 20, 2025
यशस्वी जायसवाल की पारी केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं थी, बल्कि उन्होंने दो अहम साझेदारियां भी कीं। पहले KL राहुल के साथ 91 रनों की साझेदारी की और फिर शुभमन गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 100+ रनों की बड़ी साझेदारी निभाई।
इंग्लैंड के गेंदबाज यशस्वी के सामने बेबस नजर आए और उन्होंने एक से बढ़कर एक शॉट खेलकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। यह पारी उनकी तकनीकी क्षमता और आत्मविश्वास का बड़ा उदाहरण है।
