ओवल टेस्ट: इंग्लैंड को जीत के लिए 324 रन, भारत को 9 विकेट चाहिए; 3rd Day हाइलाइट्स

India vs england 5th test day 3 live score: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में पांचवां टेस्ट खेला जा रहा।
India vs England 5th test day 3rd Day Highlights: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में तीसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 396 रन बनाए, जिसमें यशस्वी जायसवाल (118), आकाश दीप (66), रवींद्र जडेजा (53) और वाशिंगटन सुंदर (53) ने अर्धशतक जड़े। इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रनों का लक्ष्य मिला।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड को पहला झटका देने में सफल रहे। उन्होंने शानदार यॉर्कर से जैक क्राउली (14) को बोल्ड कर दिया। इंग्लैंड ने एक विकेट के नुक़सान पर 50 रन बनाए। बेन डकेट 34 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड को अभी जीत के लिए 324 रनों की जरूरत है, जबकि भारत को 9 विकेट चाहिए। चौथा दिन रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि भारत सीरीज को 2-2 से बराबर करने के लिए जोर लगाएगा।

ओवल टेस्ट 2025: तीसरे दिन की 10 बड़ी हाइलाइट्स
- भारत ने दूसरी पारी में 396 रन बनाए, इंग्लैंड को मिला 374 रनों का लक्ष्य।
- यशस्वी जायसवाल ने 118 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, सीरीज में उनका यह तीसरा शतक है।
- आकाश दीप ने 66 रन बनाए, यह उनके टेस्ट करियर की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी रही।
- रवींद्र जडेजा (53) और वाशिंगटन सुंदर (53) ने भी महत्वपूर्ण अर्धशतक लगाए, जिससे भारत मजबूत स्कोर तक पहुंच सका।
- इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रन का बड़ा टारगेट मिला, जो ओवल में अब तक के सबसे मुश्किल चेज में गिना जाएगा।
- मोहम्मद सिराज ने तीसरे दिन इंग्लैंड को पहला झटका दिया, जैक क्रॉली को 14 रन पर बोल्ड कर दिया।
- दिन के अंत में इंग्लैंड का स्कोर 50/1, बेन डकेट 34 रन पर नाबाद।
- भारतीय गेंदबाजों ने नई गेंद से सटीक लाइन-लेंथ रखी, जिससे इंग्लैंड दबाव में दिखा।
- इंग्लैंड को अभी जीत के लिए 324 रन की जरूरत, जबकि भारत को सिर्फ 9 विकेट चाहिए।
- चौथा दिन बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद, क्योंकि भारत सीरीज को 2-2 से बराबर करने के इरादे से उतरेगा।
Live Updates
- 2 Aug 2025 8:55 PM
नई गेंद से पहले भारत का लक्ष्य होगा 350 रन
नई गेंद आने में अभी सात ओवर बाकी हैं। भारत कम से कम 350 रनों का लक्ष्य रखना चाहेगा और नई गेंद मिलने से पहले तेजी से रन बनाने की कोशिश करेगा। खेल में अभी काफी समय बचा है, लेकिन इंग्लैंड जल्दी मैच खत्म करके आज रात बल्लेबाजी शुरू करना चाहेगा। भारत को आज स्टंप्स से पहले इंग्लैंड पर थोड़ा, लेकिन मजबूत दबाव बनाने में कोई गुरेज नहीं होगा।
- 2 Aug 2025 8:50 PM
भारत ने इस पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में आठवीं बार 300 से अधिक रनों का स्कोर बनाया, जो किसी टीम द्वारा एक टेस्ट सीरीज में बनाए गए सर्वाधिक 300+ स्कोर के संयुक्त रिकॉर्ड के बराबर है। भारत का यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (1910/11), इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (1928/29) और ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज (1975/76) के साथ लिस्ट में दर्ज हो गया है।
किसी टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज़्यादा 300+ रन
- 14 - एशेज़, 1928/29
- 13 - वेस्टइंडीज़ बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1975/76
- 13 - एशेज़, 1993
- 13 - भारत बनाम इंग्लैंड, 2025*
- 2 Aug 2025 8:45 PM
केनिंगटन ओवल में तीसरे दिन टी ब्रेक!
टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे सेशन 115 रन बटोरे। स्कोर 304/6 तक पहुंचा और इंग्लैंड पर 281 रनों की बढ़त बनाई। यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार शतकीय पारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अब तीसरे सेशन पर जडेजा और जुरेल पर होंगी सबकी नजरें।
- 2 Aug 2025 5:38 PM
IND vs ENG Test LIVE: लंचब्रेक तक भारत का स्कोर 189/3
भारत ने तीसरे दिन लंचब्रेक तक 189/3 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने 166 रन की लीड ले ली है।
- 2 Aug 2025 4:01 PM
IND vs ENG Test LIVE Score: भारत ने अबतक 80 प्लस रन की लीड हासिल की
भारत ने ओवल टेस्ट में अबतक 80 प्लस रन की बढ़त हासिल कर ली है। भारत का स्कोर 2 विकेट पर 105 रन हो चुका है। य़शस्वी जायसवाल और आकाश दीप क्रीज पर हैं।
- 2 Aug 2025 3:14 PM
IND vs ENG Test LIVE Score: यशस्वी जायसवाल ने दूसरे दिन अपना अर्धशतक पूरा किया था
यशस्वी जायसवाल ने ओवल टेस्ट के दूसरे दिन अपनी फिफ्टी पूरी की थी।
5⃣0⃣ for Yashasvi Jaiswal - His 13th Test half-century! 👏 👏#TeamIndia move to 70/1 & lead England by 47 runs.
— BCCI (@BCCI) August 1, 2025
Updates ▶️ https://t.co/Tc2xpWMCJ6#ENGvIND | @ybj_19 pic.twitter.com/TlykOlyHtZ - 2 Aug 2025 3:13 PM
IND vs ENG Test Live score: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल टेस्ट का आज तीसरा दिन
भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार को ओवल टेस्ट का तीसरा दिन है। भारत के कल के 75/2 के स्कोर से आगे खेलेगा।
