IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दूसरे वनडे में 2 विकेट से हराया, 2-0 की अजेय बढ़त ली, गिल की कप्तानी में हार से शुरुआत

india vs australia 2nd odi highlights
X

india vs australia 2nd odi: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को एडिलेड वनडे में हराया। 

India vs Australia 2nd ODI Highlights:ऑस्ट्रेलिया ने भारत को एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे में 2 विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। शुभमन गिल की वनडे कप्तानी की शुरुआत सीरीज हार से हुई।

India vs Australia 2nd ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे में 2 विकेट से हराया। इसके साथ ही मेजबान देश ने एक मैच रहते ही तीन मैच की सीरीज जीत ली। शुभमन गिल की बतौर वनडे कप्तान सीरीज हार से शुरुआत हुई। ऑस्ट्रेलिया ने 265 रन के टारगेट को 22 गेंद रहते हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए कूपर कॉनोलो ने नाबाद 61 रन बनाए। उनके अलावा मिचेल ओवेन ने 23 गेंद में तेजतर्रार 36 रन की पारी खेली। वहीं, मैथ्यू शॉर्ट ने भी 74 रन बनाए। भारत की तरफ से हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट लिए। अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज को 1-1 विकेट मिला।

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेला गया पहला वनडे भी जीता था। सीरीज तीसरा मुकाबला शनिवार को सिडनी में खेला जाएगा। इससे पहले, मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड को अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने आउट किया। हेड 28 और मार्श 11 रन बनाकर आउट हुए। मैट रेनेशॉ को अक्षर पटेल ने बोल्ड किया।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। भारत की शुरुआत इस मैच में भी खराब रही थी। कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली जल्दी आउट हो गए थे। कोहली तो लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हुए। उन्हें जेवियर बार्टलेट ने एलबीडब्ल्यू किया। वहीं, गिल 9 रन बनाकर बार्टलेट का शिकार बने। इसके बाद रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने भारतीय पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी हुई थी।

रोहित शर्मा ने 73 और श्रेयस अय्यर ने 61 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा आखिरी के ओवर में अक्षर पटेल ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और 44 रन जोड़े। इसके बाद हर्षित राणा ने भी आखिरी के ओवर में 24 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जाम्पा ने 4 विकेट झटके और जेवियर बार्टलेट ने भी तीन विकेट लिए। मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट लिए।

भारत उसी टीम के साथ उतरा है, जो पर्थ में खेली थी। टॉस के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि पिच अच्छी नजर आ रही है। पिच कवर्स से ढंकी रही है। ऐसे में हम भी टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही करते। हम पहले बल्लेबाजी करके भी खुश हैं। उम्मीद करते हैं कि मौसम की वजह से खेल बार-बार नहीं रुकेगा।

भारत पर्थ में खेला गया पहला वनडे हार गया था। इस मुकाबले में बार-बार बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा था। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों इस मैच में नाकाम रहे थे।

Live Updates

  • 23 Oct 2025 5:29 PM

    Australia vs India, 2nd ODI - Live Cricket: ऑस्ट्रेलिय़ा ने भारत को एडिलेड वनडे में 2 विकेट से हराया

    ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दूसरे वनडे में 2 विकेट से हराया। 22 गेंद रहते जीत का लक्ष्य हासिल किया। सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त। मैथ्यू शॉर्ट ने अर्धशतक जमाया। उनके अलावा कूपर कॉनोली ने भी फिफ्टी ठोकी। 

  • 23 Oct 2025 2:01 PM

    Australia vs India, 2nd ODI - Live Cricket: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 265 रन का लक्ष्य दिया

    भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 265 रन का लक्ष्य दिया है। भारत की ओर से रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जमाए। 

  • 23 Oct 2025 10:56 AM

    Australia vs India, 2nd ODI - Live Cricke

    रोहित की फिफ्टी, भारत का शतक- श्रेयस 37 रन पर खेल रहे हैं; स्कोर- 103-2 (23.4)

  • 23 Oct 2025 10:53 AM

    Australia vs India, 2nd ODI - Live Cricket

    रोहित शर्मा ने 59वां वनडे अर्धशतक लगाया। बता दें कि 2015 के बाद से यह रोहित शर्मा का सबसे धीमा वनडे अर्धशतक है। उन्होंने 50 रन 74 गेंद में बनाए। 

  • 23 Oct 2025 8:54 AM

    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    भारत: 1 शुभमन गिल (कप्तान), 2 रोहित शर्मा, 3 विराट कोहली, 4 श्रेयस अय्यर, 5 अक्षर पटेल, 6 केएल राहुल (विकेटकीपर), 7 वाशिंगटन सुंदर, 8 नितीश कुमार रेड्डी, 9 हर्षित राणा, 10 अर्शदीप सिंह, 11 मोहम्मद सिराज।

    ऑस्ट्रेलिया: 1 मिशेल मार्श (कप्तान), 2 ट्रैविस हेड, 3 मैथ्यू शॉर्ट, 4 मैथ्यू रेनशॉ, 4 एलेक्स केरी (विकेट कीपर), 6 कूपर कोनोली, 7 मिशेल ओवेन, 8 जेवियर बार्टलेट, 9 मिशेल स्टार्क, 10 एडम ज़म्पा, 11 जोश हेज़लवुड।

  • 23 Oct 2025 8:52 AM

    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में दूसरा वनडे खेला जा रहा। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही। 

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story