Live

ind u19 vs afg u19 Score: फैजल का लगातार दूसरा शतक, नियाजई के साथ शतकीय साझेदारी, अफगानिस्तान का स्कोर- 242/2

ind vs afg u19 today semi final live score
X

 ind vs afg u19 today semi final live score: भारत और अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल खेला जा रहा। 

ind u19 vs afg u19 live Score: भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 विश्व कप का सेमीफाइनल हरारे में खेला जा रहा।

ind u19 vs afg u19 live Score: अंडर-19 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और अफगानिस्तान के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा। अफगानिस्तान ने 25 ओवर में 2 विकेट पर 119 रन बना लिए हैं। उस्मान सादात 39 और खालिद अहमदजई ने 31 रन की पारी खेली। एक विकेट दीपेश और दूसरा कनिष्क को मिला है।

इससे पहले, अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पहले सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें रहने वाली हैं, जो अकेले दम पर मैच पलटने का दम रखते हैं। हालांकि, इस टूर्नामेंट में अबतक उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं आई है। उन्होंने दो अर्धशतक जरूर लगाए हैं। उन्होंने 6 मैच में 196 रन बनाए हैं।

टूर्नामेंट में अजेय टीम इंडिया की इस मुकाबले की जीतकर रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने की ओर एक और कदम बढ़ाने उतरेगी। भारत ने पांच बार (2000, 2008, 2012, 2018, 2022) खिताब जीते हैं। दूसरी ओर, अफगानिस्तान अगर मैच जीतता है तो पहली बार किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचेगी।

Live Updates

  • 4 Feb 2026 2:52 PM

    ind u19 vs afg u19 live Score: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी

    अफगानिस्तान को पहला झटका 53 रन के स्कोर पर गिरा था। वहीं, दूसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी हुई। भारत की तरफ से दीपेश और कनिष्क ने 1-1 विकेट लिया है। 

  • 4 Feb 2026 2:50 PM

    ind u19 vs afg u19 live Score: अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा

    अफगानिस्तान और भारत के बीच अंडर-19 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जा रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान का स्कोर 130/2 हो गया है। उस्मान सादात 39 रन बनाकर आउट हुए। 

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story