IND-w vs AUS-w Semifinal: भारत ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से रौंदा, जेमिमा के शतक ने पलटी बाजी; फाइनल में साउथ अफ्रीका से टक्कर

महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत, सेमिफाइनल में 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराया।
IND W vs AUS W Highlights: नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से रौंदकर वनडे इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज पूरा किया।
339 रनों के कठिन लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया और टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। जेमिमा रॉड्रिग्ज (127) की नाबाद शतकीय पारी ने लक्ष्य को बौना बना दिया। अमनप्रीत कौर ने भी 89 की कप्तानी पारी खेली।
ऋचा घोष 26 रन बनाकर आउट हुईं, जिन्हें एनाबेल सदरलैंड ने किम गार्थ के हाथों कैच कराया। सदरलैंड ने हरमनप्रीत कौर (89 रन) को भी आउट किया। स्मृति मंधाना 24 और शेफाली वर्मा 10 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, दोनों को किम गार्थ ने आउट किया। दीप्ति शर्मा 24 रन बनाकर रनआउट हो गईं।
ऑस्ट्रेलिया की पारी में फीबी लिचफील्ड ने 119, एलिस पेरी ने 77 और एश्ले गार्डनर ने 63 रन बनाए। भारत की ओर से स्पिनर श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। क्रांति गौड़, अमनजोत कौर और राधा यादव को 1-1 विकेट मिला, जबकि तीन बल्लेबाज रनआउट हुईं।
मैच का टर्निंग पॉइंट
सेमीफाइनल मुकाबले का सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने जेमिमा रॉड्रिग्ज (82) का आसान कैच छोड़ दिया। उस वक्त भारत को जीत के लिए 126 रन 102 गेंदों में चाहिए थे और हर्मनप्रीत कौर व जेमिमा रॉड्रिग्ज की साझेदारी मजबूत होती जा रही थी। उसी पल से मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मुड़ गया।
जीत के बाद जेमिमा रॉड्रिग्ज हुईं इमोशन
टीम इंडिया को जीत दिलाने के बाद जेमिमा रॉड्रिग्ज मैदान पर ही बैठ गईं और उनकी आंखों से आंसू झरने लगे। उन्होंने कहा- “मैं अपने माता-पिता की शुक्रगुजार हूं। मुझे पांच मिनट पहले ही बताया गया था कि मैं नंबर-3 पर बल्लेबाज़ी करने जा रही हूं। नवी मुंबई मेरे लिए बहुत खास है। इतने सारे लोगों को हमारा समर्थन करते देखना बेहद भावुक पल था। मैं सभी का दिल से धन्यवाद करती हूं।”
महिला वनडे विश्व कप 2025: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- रिकॉर्ड्स की बारिश
भारत ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर न सिर्फ फाइनल में जगह बनाई, बल्कि कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बनाए।
महिला वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा रन वाले मुकाबले (Highest Match Aggregates)
- 781 रन – भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला, दिल्ली (2025)
- 679 रन – भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला, नवी मुंबई (D.Y. पाटिल, 2025 विश्व कप)
- 678 रन – इंग्लैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला, ब्रिस्टल (2017 विश्व कप)
- 661 रन – भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला, विशाखापट्टनम (2025 विश्व कप)
- 651 रन – भारत महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला, कोलंबो (RPS, 2025)
वर्ल्ड कप नॉकआउट में शतक लगाने वाली बल्लेबाज
- नैट स्किवर-ब्रंट: 148* (2022 फाइनल)
- जेमिमा रॉड्रिग्ज़: शतक (2025 सेमीफाइनल)
नोट: जेमिमा रॉड्रिग्ज आज विश्व कप नॉकआउट में शतक लगाने वाली दूसरी महिला बल्लेबाज बनीं।
महिला विश्व कप में लगातार सर्वाधिक जीत (Longest Winning Streaks)
- 15 मैच: ऑस्ट्रेलिया (2022–2025) आज टूटा जीत का सिलसिला
- 15 मैच: ऑस्ट्रेलिया (1997–2000)
- 12 मैच:ऑस्ट्रेलिया (1978–1982)
- 11 मैच: न्यूज़ीलैंड (1988–1993)
- 10 मैच: इंग्लैंड (1993–1997)
नोट: ऑस्ट्रेलिया की पिछली हार भी भारत के खिलाफ 2017 सेमीफाइनल में हुई थी (डर्बी में)।
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का वर्ल्ड कप सेमीफाइनल रिकॉर्ड
कुल मैच: 6
जीते: 4
हारे: 2 (दोनों बार भारत ने हराया )
Live Updates
- 30 Oct 2025 10:45 PM
भारत ने सेमीफानल में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा
ICC Women’s World Cup 2025 Semifinal: भारत ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से रौंदा, जेमिमा के शतक ने पलटी बाजी; फाइनल में साउथ अफ्रीका से टक्कर.
World Cup 2025. India (Women) Won by 5 Wicket(s) https://t.co/ou9H5gNDPT #TeamIndia #CWC25 #INDvAUS #2ndSemiFinal
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 30, 2025 - 30 Oct 2025 10:42 PM
ICC Women’s World Cup 2025 Semifinal: भारत को इतिहास रचने के लिए 10 बॉल पर 2 रन चाहिए।
- 30 Oct 2025 10:41 PM
ICC Women’s World Cup 2025 Semifinal: भारत को इतिहास रचने के लिए 11 बॉल पर 4 रन चाहिए।
- 30 Oct 2025 10:40 PM
ICC Women’s World Cup 2025 Semifinal: भारत को इतिहास रचने के लिए 12 बॉल पर 8 रन चाहिए।
- 30 Oct 2025 10:39 PM
ICC Women’s World Cup 2025 Semifinal: भारत को इतिहास रचने के लिए 14 बॉल पर 10 रन चाहिए।
- 30 Oct 2025 10:39 PM
ICC Women’s World Cup 2025 Semifinal: भारत को इतिहास रचने के लिए 15 बॉल पर 15 रन चाहिए।
- 30 Oct 2025 8:32 PM
भारत को लगा दूसरा झटका
ind-w vs aus-w semifinal live score updates: भारत का दूसरा विकेट गिर गया है। शेफाली वर्मा के बाद स्मृति मंधाना भी पवेलियन लौटीं, स्कोर- 99/2(17); ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 339 रन का लक्ष्य दिया है।
- 30 Oct 2025 7:57 PM
भारत को लगा पहला झटका, शेफाली आउट
ind-w vs aus-w semifinal live score updates: भारत को लगा पहला झटका, शेफाली 10 रन पर आउट; स्कोर- 59/1(9); ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 339 रन का लक्ष्य दिया है।
- 30 Oct 2025 6:55 PM
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 338 पर ऑलआउट किया
ind-w vs aus-w semifinal live score updates: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 350 से पहले रोका। 50वें ओवर में गिरे 3 विकेट गिराए और 338 पर ऑलआउट कर दिया। फोएबे लिचफील्ड ने शानदार शतक लगाया, जबकि भारतीय गेंदबाजी में चरनी और दीप्ति ने 2-2 विकेट झटके।
𝗜𝗻𝗻𝗶𝗻𝗴𝘀 𝗕𝗿𝗲𝗮𝗸!
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 30, 2025
2⃣ wickets each for Sree Charani and Deepti Sharma 👍
1⃣ wicket each for Kranti Gaud, Amanjot Kaur, and Radha Yadav ☝️
Over to our batters now!
Scorecard ▶ https://t.co/ou9H5gNDPT#TeamIndia | #WomenInBlue | #CWC25 | #INDvAUS pic.twitter.com/WRXlvLtfwL - 30 Oct 2025 6:26 PM
ind-w vs aus-w semifinal live score updates: भारत ने की वापसी, 45 रन में गिराए 4 विकेट
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में वापसी की और 45 रन में 4 विकेट गिरा दिए। फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 44 ओवर में 6 विकेट पर 289 रन है। श्री चरणी ने 2 विकेट लिए हैं।
Jemimah Rodrigues 🤝 Richa Ghosh
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 30, 2025
The duo combines in the field and Tahlia McGrath is run-out! 👌#TeamIndia have Australia 6️⃣ down! 🔝
Updates ▶ https://t.co/ou9H5gNDPT#WomenInBlue | #CWC25 | #INDvAUS | @JemiRodrigues pic.twitter.com/j5aolSZY7L
