गुवाहाटी टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म: साउथ अफ्रीका का स्कोर- 247/6, कुलदीप यादव को 3 विकेट; स्टब्स ने 49 रन बनाए

india vs south africa 2nd test day 1 live score updates
X

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा। 

IND vs SA 2nd test day 1 Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हुआ। मेहमान टीम ने 81.5 ओवर में 6 विकेट पर 247 रन बनाए। कुलदीप को 3 सफलता।

IND vs SA 2nd test day 1 highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो गया। स्टम्प्स पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने 81.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला। दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे अधिक 49 रन ट्रिस्टन स्टब्स ने बनाए।

स्टम्प्स से पहले आखिरी ओवर में मोहम्मद सिराज ने टोनी डी जॉर्जी को आउट किया। वो 59 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। ये दूसरी नई गेंद से भारत का पहला विकेट रहा। इससे पहले, कप्तान टेंबा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी हुई थी। बावुमा भी 41 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका ने एक बार फिर टॉस जीता था औऱ पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था।

एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 82 रन की पार्टनरशिप की थी। जसप्रीत बुमराह ने मार्करम (38) को बोल्ड कर इस खतरनाक हो रही साझेदारी को तोड़ा। एक ओवर बाद रिकेल्टन भी आउट हो गए। इसके बाद बावुमा और स्टब्स ने बड़ी साझेदारी की। कुलदीप ने बावुमा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा और इसके बाद भारत ने निरंतर अंतराल पर विकेट लिए।

भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं। शुभमन गिल और अक्षऱ पटेल के स्थान पर साई सुदर्शन और नीतीश कुमार रेड्डी खेल रहे। टॉस पर ऋषभ पंत ने कहा कप्तानी करना गर्व की बात है। मैंने इसके बारे में सोचा नहीं था लेकिन इस मौके को जरूर भुनाना चाहूंगा। विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा लग रहा लेकिन पहले गेंदबाजी भी बुरा विकल्प नहीं।

पंत ने गिल की चोट पर कहा कि वो बेहतर हो रहे हैं। वो मैच खेलना चाहते थे लेकिन शरीर से इसकी इजाजत नहीं दी। वो मजबूत वापसी करेंगे। भारतीय टीम में दो बदलाव हैं। साईं सुदर्शन और नीतीश रेड्डी खेल रहे हैं। अक्षर पटेल औऱ शुभमन गिल नहीं खेल रहे।

Live Updates

  • 22 Nov 2025 2:48 PM

    IND vs SA 2nd test live score: साउथ अफ्रीका को चौथा झटका, स्टब्स 49 पर आउट

    साउथ अफ्रीका का चौथा विकेट गिर गया है। कुलदीप यादव ने 49 रन पर ट्रिस्टन स्टब्स को आउट कर दिया। साउथ अफ्रीका का स्कोर 192/4 है। कुलदीप को 2 विकेट, रवींद्र जडेजा और बुमराह को 1-1 सफलता मिली। 


  • 22 Nov 2025 11:36 AM

    IND vs SA 2nd test live score: टी ब्रेक तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 82/1

    साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में टी ब्रेक तक 1 विकेट पर 82 रन बनाए थे। एडेन मार्करम को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। 


  • 22 Nov 2025 9:32 AM

    IND vs SA 2nd test live score: शुभमन गिल और अक्षर पटेल बाहर

    भारतीय प्लेइंग-11 में दो बदलाव हुए हैं। शुभमन गिल और अक्षर पटेल खेल रहे। नीतीश कुमार रेड्डी और साईं सुदर्शन टीम का हिस्सा हैं। 


  • 22 Nov 2025 9:31 AM

    IND vs SA 2nd test live score: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट

    साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। कॉर्बिन बॉश के स्थान पर मुथुसैमी खेल रहे हैं। भारतीय टीम में 2 बदलाव हुए हैं। 

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story