Leeds Test Day 2 (ind vs eng): भारत की पहली पारी 471 पर सिमटी, जवाब में इंग्लैंड के 209/3- पोप का शतक; बुमराह की घातक गेंदबाजी

ind vs eng day 2 live score updates
Leeds Test Day 2 (ind vs eng) updates: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एक ओर भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 471 रन बनाए, तो वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाकर जोरदार जवाब दिया। इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने शानदार शतक लगाया और दिन की समाप्ति तक 100 रन पर नाबाद रहे।
भारत की पारी का बड़ा हिस्सा टॉप ऑर्डर ने संभाला। शुभमन गिल (147), ऋषभ पंत (134) और यशस्वी जायसवाल (101) ने शतक जमाए, लेकिन निचले क्रम का योगदान कमजोर रहा। टीम ने आखिरी 7 विकेट महज 41 रन के अंदर गंवाए और एक समय 550 के स्कोर की उम्मीदें टूट गईं।
दूसरी ओर, इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और पहला विकेट 4 रन पर गिर गया। जैक क्रॉली को जसप्रीत बुमराह ने चलता किया। इसके बाद डकेट (62) और पोप ने 122 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला। बुमराह ने अब तक इंग्लैंड के तीनों विकेट झटके हैं।
Live Updates
- 22 Jun 2025 1:23 AM IST
भारत बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन (Day 2) का संक्षिप्त स्कोरकार्ड
भारत- पहली पारी: 471/10 (113 ओवर)
बल्लेबाजी
शुभमन गिल (कप्तान)- 147 (227 गेंद, 19 चौके, 1 छक्का)
ऋषभ पंत (विकेटकीपर)- 134 (178 गेंद, 12 चौके, 6 छक्के)
यशस्वी जायसवाल- 101 (159 गेंद, 16 चौके)
रवींद्र जडेजा- 11
केएल राहुल- 42
अतिरिक्त रन: 31 (बाई:1, लेग बाई:14, नो बॉल:9, वाइड:2, पेनल्टी:5)
विकटों का पतन: 91-1 (राहुल), 92-2 (सुधर्शन), 221-3 (जायसवाल), 430-4 (गिल), 447-5 (करुण नायर), 453-6 (पंत), 454-7 (ठाकुर),
458-8 (बुमराह), 469-9 (जडेजा), 471-10 (प्रसिद्ध)
गेंदबाजी (इंग्लैंड):
जोश टंग- 4 विकेट
बेन स्टोक्स- 4 विकेट
शोएब बशीर- 1 विकेट
ब्रायडन कार्स- 1 विकेट
इंग्लैंड- पहली पारी: 209/3 (49 ओवर, स्टंप्स Day 2)
बल्लेबाजी
ओली पोप- 100* (131 गेंद, 13 चौके)
बेन डकेट- 62 (94 गेंद, 9 चौके)
जो रूट- 28
जैक क्रॉली- 4
हैरी ब्रूक- 0*
अतिरिक्त रन: 15 (लेग बाई:7, नो बॉल:7, वाइड:1)
विकटों का पतन:
4-1 (क्रॉली), 126-2 (डकेट), 206-3 (रूट)
गेंदबाजी (भारत):
जसप्रीत बुमराह- 3 विकेट
सिराज, प्रसिद्ध, जडेजा- कोई विकेट नहीं
मैच की स्थिति (Day 2 Stumps तक):
इंग्लैंड अभी भी भारत से 262 रन पीछे है। ओली पोप शतक के साथ क्रीज़ पर डटे हैं, जबकि भारत की ओर से बुमराह ने अब तक शानदार गेंदबाज़ी की है।
- 21 Jun 2025 5:47 PM IST
IND vs ENG LIVE: ऋषभ पंत 134 रन बनाकर आउट
ऋषभ पंत लंच से पहले 134 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें टंग ने एलबीडब्लू किया। पंत ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा। वो भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे अधिक शतक जमाने वाले बैटर बन गए।
- 21 Jun 2025 5:46 PM IST
ind vs eng live: भारत ने दूसरे दिन के पहले सेशन में 95 रन बनाए
भारत ने हेडिंग्ले टेस्ट के दूसरे दिन के पहले सेशन में 95 रन बनाए और 4 विकेट गंवाए।
- 21 Jun 2025 4:32 PM IST
IND vs ENG LIVE: भारत का स्कोर 400 रन के पार
भारत ने हेडिंग्ले टेस्ट के दूसरे दिन 400 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। ऋषभ पंत भी शतक के करीब हैं।
- 21 Jun 2025 4:07 PM IST
IND vs ENG Live: गिल-पंत के बीच 150+रन की साझेदारी
शुभमन गिल और ऋषभ पंत के बीच 150 रन की साझेदारी हो चुकी है।
- 21 Jun 2025 2:15 PM IST
IND vs ENG LIVE: शुभमन गिल ने कप्तानी डेब्यू पर ठोका शतक
शुभमन गिल ने टेस्ट कप्तानी के डेब्यू ठोक इतिहास रचा। वो ऐसा करने वाले 5वें भारतीय बनें। उनसे पहले विराट कोहली ने भी कप्तानी के डेब्यू पर शतक जमाया था। भारत के लिए विजय हजारे, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर भी ऐसा कर चुके हैं।
- 21 Jun 2025 2:11 PM IST
IND vs ENG Live: लीड्स में आज कैसा रहेगा मौसम?
लीड्स टेस्ट के पहले दिन धूप खिली रही लेकिन दूसरे दिन शनिवार को बादल छाए रह सकते हैं। बारिश की भी संभावना जताई गई है।
- 21 Jun 2025 2:10 PM IST
ind vs eng live: हेडिंग्ले टेस्ट का दूसरा दिन
भारत-इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले टेस्ट का आज दूसरा दिन है। भारत कल के 359/3 रन के स्कोर से आगे खेलेगा।