Women's ODI World Cup: भारत-पाकिस्तान की किस दिन होगी टक्कर? हुआ साफ, 30 सितंबर से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत

icc women's odi 2025 world cup schedule: महिला वनडे विश्व कप का शेड्यूल जारी हो गया।
Women's ODI World Cup: महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन एक बार फिर भारत में होने जा रहा, और इसका आगाज़ होगा 30 सितंबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत-श्रीलंका मुकाबले से होगा। इस टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग ले रही, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, भारत (होस्ट), पाकिस्तान और बांग्लादेश शामिल हैं। टूर्नामेंट का आयोजन भारत के 4 शहरों- बेंगलुरु, इंदौर, गुवाहाटी, विशाखापत्तनम और कोलंबो में किया जाएगा।
भारत के बड़े मुकाबले
–भारत vs पाकिस्तान: 5 अक्टूबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा।
–भारत vs बांग्लादेश: 26 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया, जो इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है, 1 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। इसके बाद वह 8 अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान और 22 अक्टूबर को इंदौर में इंग्लैंड से भिड़ेगी। इंग्लैंड टीम 3 अक्टूबर को बेंगलुरु में दक्षिण अफ्रीका, 11 अक्टूबर को गुवाहाटी में श्रीलंका और 26 अक्टूबर को गुवाहाटी में न्यूजीलैंड से खेलेगी।
पाकिस्तान की टीम अपने सभी मुकाबले कोलंबो में खेलेगी, जो बीसीसीआई और पीसीबी के बीच बनी हाइब्रिड व्यवस्था का हिस्सा है। पाकिस्तान अपने लीग मैच बांग्लादेश (2 अक्टूबर), इंग्लैंड (15 अक्टूबर), न्यूजीलैंड (18 अक्टूबर), दक्षिण अफ्रीका (21 अक्टूबर) और श्रीलंका (24 अक्टूबर) के खिलाफ खेलेगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में तनाव के कारण पाकिस्तान के विश्व कप मैच न्यूट्रल वेन्यू पर कराए जा रहे। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने इस साल की शुरुआत में हुई मेंस चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी मुकाबले और फाइनल यूएई में खेला था। PCB ने कहा है कि पाकिस्तान निकट भविष्य में भारत की यात्रा नहीं करेगा।
बांग्लादेश की टीम भी कोलंबो में श्रीलंका (20 अक्टूबर) से भिड़ेगी और अन्य तीन मुकाबले विशाखापत्तनम के ACA-VDCA स्टेडियम में खेलेगी। दक्षिण अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड (6 अक्टूबर) और ऑस्ट्रेलिया (25 अक्टूबर) से इंदौर में भिड़ेगी।
टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में आयोजित होगा, जो इस बात पर निर्भर करेगा कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचता है या नहीं। दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को बेंगलुरु या कोलंबो में खेला जाएगा।
यह पहला मौका है जब भारत 2013 के बाद महिला वनडे वर्ल्ड कप की मेज़बानी कर रहा। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, साउथ अफ़्रीका और श्रीलंका ने भारत के साथ सीधे महिला विश्व कप 2025 के लिए क्वालिफाई किया है। बाकी दो स्पॉट पाकिस्तान और बांग्लादेश ने इस साल की शुरुआत में लाहौर में हुए क्वालिफ़ायर में हासिल किए थे। वेस्टइंडीज नेट रन रेट में बांग्लादेश से पीछे रहकर टूर्नामेंट में जगह नहीं बना सका।
ICC Women's ODI World cup key fixtures
30 सितम्बर - भारत vs श्रीलंका, बेंगलुरु
1 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया vs न्यूज़ीलैंड, इंदौर
3 अक्टूबर - साउथ अफ़्रीका vs इंग्लैंड, बेंगलुरु
5 अक्टूबर - भारत vs पाकिस्तान, कोलंबो
6 अक्टूबर - साउथ अफ़्रीका vs न्यूज़ीलैंड, इंदौर
11 अक्टूबर - श्रीलंका vs इंग्लैंड, गुवाहाटी
15 अक्टूबर - पाकिस्तान vs इंग्लैंड, कोलंबो
22 अक्टूबर - इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, इंदौर
25 अक्टूबर - साउथ अफ्रीका vs ऑस्ट्रेलिया, इंदौर
26 अक्टूबर (दोपहर) - इंग्लैंड vs न्यूज़ीलैंड, गुवाहाटी
26 अक्टूबर - भारत vs बांग्लादेश, बेंगलुरु
29 अक्टूबर - सेमीफ़ाइनल 1, गुवाहाटी/कोलंबो
30 अक्टूबर - सेमीफ़ाइनल 2, बेंगलुरु
2 नवम्बर - फ़ाइनल, बेंगलुरु/कोलंबो