MLC 2025: आईपीएल 2025 में फीके रहे ग्लेन मैक्सवेल का धमाका, 13 छक्के उड़ाए...48 गेंद में ठोका शतक, रोहित शर्मा की बराबरी कर ली

glenn maxwell t20 century
Glenn Maxwell T20 Century: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने एक बार फिर T20 क्रिकेट में अपनी धमाकेदार मौजूदगी दर्ज कराई। मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2025 के मुकाबले में वॉशिंगटन फ्रीडम की ओर से खेलते हुए उन्होंने लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ महज 49 गेंदों में नाबाद 106 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने सिर्फ 2 चौके और 13 छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट रहा 216 का रहा।
मैक्सवेल का यह T20 करियर का आठवां शतक है, जिसके साथ उन्होंने डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच, रोहित शर्मा और जोस बटलर जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली। T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक क्रिस गेल (22) के नाम हैं, इसके बाद बाबर आज़म (11), विराट कोहली और राइली रूसो (9-9) हैं।
Maxi at his absolute BEST 🔥
— Cognizant Major League Cricket (@MLCricket) June 18, 2025
Glenn Maxwell smashed a sensational century, the first in his MLC career, and it couldn't have come in cleaner fashion! 💪 pic.twitter.com/bqGTmfp4nm
इस मैच से पहले वॉशिंगटन की टीम 68/4 पर संघर्ष कर रही थी। लेकिन मैक्सवेल ने मोर्चा संभाला और आखिरी ओवर में जेसन होल्डर के खिलाफ 26 रन ठोककर अपना शतक पूरा किया। उनके साथ ओबस पीनार 14* रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम ने 20 ओवर में 208/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
मैक्सवेल का यह पारी सिर्फ एक शतक नहीं, बल्कि एक बड़ी उपलब्धि भी है। वह अब दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिनके नाम T20 क्रिकेट में 10500 से ज्यादा रन, 170 से ज्यादा विकेट, और 5 से ज्यादा शतक दर्ज हैं।
इस सीज़न में अभी तक उन्होंने तीन पारियों में 149 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 149 और स्ट्राइक रेट 204 से भी ऊपर है। उनके पिछले स्कोर 38* और 5 रन थे। अब तक वह MLC 2025 के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
टीम की कप्तानी भी मैक्सवेल ही कर रहे हैं क्योंकि स्टीव स्मिथ इस बार नहीं खेल रहे। उनकी कप्तानी में वॉशिंगटन ने अब तक एक मैच जीता है और एक हारा है। ग्लेन मैक्सवेल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्यों उन्हें बिग शो कहा जाता है। जब टीम मुश्किल में थी, तब उन्होंने जिम्मेदारी संभाली और अपनी बल्लेबाज़ी से ना सिर्फ स्कोर को मज़बूत किया, बल्कि क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में भी अपनी जगह और पक्की कर ली।