independence day: मेरा देश, मेरी पहचान...मेरी जिंदगी, गंभीर समेत दिग्गजों ने कुछ यूं जश्ने आजादी की दी बधाई

क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
cricketers on India's 79th Independence Day: भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा। इस मौके पर क्रिकेट की दुनिया के सितारों ने भी देशवासियों को जश्ने आजादी की बधाई दी। सबसे पहले बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक अकाउंट से देशवासियों को बधाई दी और आज़ादी के इस पर्व की खुशी साझा की।
बीसीसीआई के बाद, एक-एक कर क्रिकेट के दिग्गज मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक देश के रंग में रंग गए। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, स्पिनर हरभजन सिंह, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और वीवीएस लक्ष्मण ने भी दिल छू लेने वाले संदेश पोस्ट किए। इन खिलाड़ियों ने देश की आज़ादी पर गर्व जताते हुए उन शहीदों को याद किया, जिन्होंने इसकी नींव रखी।
इस खास दिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने खेलों के महत्व और उन्हें बढ़ावा देने के लिए सरकार की योजनाओं पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि स्कूल से लेकर ओलंपिक तक, हम खेलों का एक मजबूत इकोसिस्टम बनाना चाहते हैं। दूरदराज और पिछड़े इलाकों में खेलों को बढ़ावा देंगे, राष्ट्रीय खेल नीति इसमें मदद करेगी।
Wishing all Indians a Happy Independence Day 🫡
— BCCI (@BCCI) August 15, 2025
Jai Hind 🇮🇳#TeamIndia | #HappyIndependenceDay pic.twitter.com/2lL69ljZyo
पीएम मोदी ने लालकिले से खेल नीति की बात की
उन्होंने यह भी कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि देश के विकास का अहम हिस्सा हैं। पीएम मोदी ने खुशी जताई कि अब माता-पिता भी बच्चों के खेलों में करियर बनाने पर गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने बताया कि दशकों बाद देश में ‘खेलो इंडिया नीति’ लागू की गई है, ताकि खिलाड़ियों के पूरे विकास को लेकर काम हो सके।
गंभीर ने भी देश को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
गंभीर ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मेरा देश, मेरी पहचान और मेरी लाइफ..जय हिंद।' सचिन तेंदुलकर ने तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर शेयर की।
My country, my identity, my life! Jai Hind!🇮🇳#IndependenceDay pic.twitter.com/seiUpwc8so
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) August 15, 2025
हार्दिक पंड्या ने टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद की अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए देश को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
Happy Independence Day, India 🇮🇳❤️ pic.twitter.com/ZGsVAVS5oC
— hardik pandya (@hardikpandya7) August 15, 2025
विराट कोहली ने लिखा, 'आज हम आजादी पर इसलिए हंस रहे हैं क्योंकि हमारे जवान सरहद पर हिम्मत के साथ वहां डटे हैं।आज हम स्वतंत्रता दिवस पर अपने हीरोज को सेल्यूट करते हैं और उन्हें सम्मानित करते हैं।हिंदुस्तानी होने पर गर्व है। जय हिंद।'
Virat Kohli's Instagram story on India's independence day. 🇮🇳 pic.twitter.com/GqOUkuBJWF
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 15, 2025
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खेल और देशभक्ति का यह संगम लोगों के दिलों में देश के प्रति गर्व और खेलों के प्रति जुनून दोनों को और मजबूत कर गया। क्रिकेटर से लेकर आम नागरिक तक, सभी ने तिरंगे के सम्मान में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
