T20 World record: 19 छक्के...5 चौके, आईपीएल में 3 साल से अनसोल्ड, अब अमेरिका में मचाई तबाही, गेल का महारिकॉर्ड तोड़ा

finn allen record, mlc 2025
X

finn allen record: फिन एलन ने टी20 की एक पारी में सबसे अधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड तोड़ा। 

finn allen world record: फिन एलन ने MLC में सिर्फ 51 गेंदों में 151 रन बनाकर एक पारी में 19 छक्के मारे, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने क्रिस गेल और साहिल चौहान का 18 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा।

finn allen world record: आईपीएल में लगातार तीन बार अनसोल्ड रहने वाले फिन एलन ने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के पहले ही मैच में क्रिकेट इतिहास की सबसे खतरनाक पारियों में से एक खेल डाली। न्यूज़ीलैंड के इस धाकड़ बल्लेबाज़ ने वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ सिर्फ 51 गेंदों में 151 रन ठोक दिए और अपनी इस पारी में 19 छक्के जड़े, जो किसी भी टी20 मुकाबले में अब तक का विश्व रिकॉर्ड है।

क्रिस गेल और एस्टोनिया के साहिल चौहान के 18-18 छक्कों का रिकॉर्ड अब पीछे छूट गया। एलन की पारी ने सिर्फ रिकॉर्ड्स को ही नहीं, बल्कि मैदान पर मौजूद दर्शकों को भी हैरान कर दिया।

एलन ने मारे 19 छक्के

फिन एलन ने टिम सिफर्ट के साथ पारी की शुरुआत की और पहले ही ओवर से आक्रामक तेवर दिखाए। पावरप्ले के 6 ओवर में वो 40 रन बना चुके थे, जिनमें 5 छक्के शामिल थे। उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में फिफ्टी और फिर 34 गेंदों में शतक ठोक दिया, जो MLC इतिहास का सबसे तेज़ शतक है। उनका 150 रन का आंकड़ा सिर्फ 49 गेंदों में आया, जिससे उन्होंने क्रिस गेल का 50 गेंदों में 150 रन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 19वां छक्का लगाते ही वह टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में सबसे ज़्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज़ बन गए।

एलन ने हर गेंदबाज को जमकर कूटा

फिल एलन ने मिचेल ओवन के ओवर में 4 छक्के मारे। इसमें एक छक्के से उन्होंने अपना शतक पूरा किया। इसके अलावा बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ नेत्रवलकर के खिलाफ उन्होंने 3 छक्के उड़ाए। स्पिनर ग्लेन फिलिप्स भी नहीं बचे और उनके इकलौते ओवर में एलन ने लगातार तीन छक्के मारे। एलेन की पारी में 5 चौके और 19 छक्के शामिल थे, यानी ज़्यादातर रन उन्होंने हवा में बाउंड्री पार कर के बटोरे।

18वें ओवर में 20वां छक्का मारने की कोशिश में वह 151 रन पर आउट हो गए, लेकिन तब तक उनका काम हो चुका था। उनकी मदद से San Francisco Unicorns ने 20 ओवर में 269/5 का स्कोर खड़ा कर दिया, जो अमेरिका की धरती पर किसी भी टी20 मैच का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

आईपीएल में तीन साल से अनसोल्ड

फिन एलेन 2021 में RCB से जुड़े थे लेकिन एक भी मैच नहीं खेल सके। 2022 और 2023 की नीलामी में उन्होंने 2 करोड़ का बेस प्राइस रखा लेकिन कोई खरीदार नहीं मिला। अब MLC में उनके इस धमाके ने दुनिया भर के फ्रेंचाइज़ मालिकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। उनके नाम अब 4100+ T20 रन हैं और उनका स्ट्राइक रेट 174 है, जो 1000+ रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों में सबसे ज़्यादा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story