eng vs zim: ओली पोप ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक जमाते ही किया खास कारनामा, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले बैटर बने

Ollie pope century record
X

Ollie pope ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक जमाते ही इतिहास रचा है। 

england vs zimbabwe: इंग्लैंड के ओली पोप ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 171 रन की धमाकेदार पारी खेली और अपनी 8वीं टेस्ट सेंचुरी लगाई। पोप टेस्ट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज़ बन गए हैं, जिनकी सभी 8 सेंचुरी अलग-अलग टीमों के खिलाफ आई हैं।

england vs zimbabwe: इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के बीच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे 4 दिवसीय टेस्ट में ओली पोप ने अपनी बल्लेबाज़ी से सबका दिल जीत लिया। पोप ने 166 गेंदों में 171 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 24 चौके और 2 छक्के शामिल थे। यह पोप के टेस्ट करियर की आठवीं सेंचुरी रही लेकिन खास बात ये है कि यह आठों शतक 8 अलग-अलग टीमों के खिलाफ आए हैं। ऐसा करने वाले वह टेस्ट इतिहास के पहले बल्लेबाज बने हैं।

Ollie Pope's centuries in Test cricket

स्कोर विपक्षी टीम साल

135* साउथ अफ्रीका 2020

145 न्यूजीलैंड 2022

108 पाकिस्तान 2022

205 आयरलैंड 2023

196 भारत 2024

121 वेस्टइंडीज 2024

154 श्रीलंका 2024

171 जिम्बाब्वे 2025

2018 में टेस्ट डेब्यू करने वाले पोप ने जनवरी 2020 में पहली बार शतक (135*) साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। तब से लेकर अब तक वो इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में गिने जाते हैं। अब तक खेले गए 55 टेस्ट मैचों में उनके 3301 रन हैं, जिसमें 8 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं।

इंग्लैंड की पारी में रनों की बारिश

पोप के अलावा बेन डकेट और ज़ैक क्राउली ने भी शानदार शतक जमाए और इंग्लैंड ने पहले दिन ही 498 रन का स्कोर खड़ा कर दिया था। दूसरे दिन हैरी ब्रूक के आउट होते ही टीम ने 565/6 पर पारी घोषित कर दी। जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुज़ारबानी सबसे सफल गेंदबाज़ रहे जिन्होंने 24.3 ओवर में 143 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा सिकंदर रज़ा, वेस्ली मधेवेरे और तनाका चिवांगा को एक-एक विकेट मिला।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story