देश के खातिर खुद का दुख भूला: 2 दिन पहले हुई थी पिता की मौत, परिवार छोड़ एशिया कप खेलने पहुंचे वेलालागे

Dunith Wellalage returned for asia cup
X

Dunith Wellalage returned for asia cup: वेलालागे एशिया कप के लिए यूएई लौटे। 

Dunith Wellalage returned for asia cup :श्रीलंका के स्पिनर दुनिथ वेलालागे ने 2 दिन पहले पिता को खोया था। वो अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद दोबारा यूएई लौट आए हैं और बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 मैच में उतरने के लिए तैयार हैं।

Dunith Wellalage returned for asia cup: देश के खातिर खुद का दुख भूलने के लिए बड़ा दिल और जज्बा चाहिए, जो श्रीलंका के युवा स्पिनर दुनिथ वेलालागे ने दिखाया। 2 दिन पहले अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच खत्म होने के बाद उन्हें अपने पिता की निधन की खबर मिली थी। वेलालागे फौरन श्रीलंका लौटे और पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद दोबारा अपने दुख को भूलकर देश के लिए दोबारा यूएई पहुंच गए। वो बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 मैच के लिए उपलब्ध हैं।

बता दें कि दुनिथ वेलालागे से पहले पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर ने भी ऐसा ही किया था। सचिन ने 1999 विश्व कप के दौरान अपने पिता को खो दिया था। वो टूर्नामेंट के बीच भारत लौटे और पिता के संस्कार के फौरन बाद इंग्लैंड लौटे और केन्या के खिलाफ मैच में शतक ठोक पिता को सच्ची श्रृद्धांजलि दी थी।

वेलालागे पिता के अंतिम संस्कार के बाद यूएई लौटे

वेलालागे के पिता, सुरंगा का गुरुवार रात 54 साल की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उसी दिन 22 साल के बाएं हाथ के स्पिनर ने श्रीलंका के ग्रुप बी लीग मैच में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ़ खेला था। युवा खिलाड़ी को मैच के बाद ही इस मनहूस खबर की जानकारी दी गई और वह जल्द से जल्द उपलब्ध उड़ान से कोलंबो वापस लौट आए और पिता के अंतिम संस्कार के अगले ही दिन यानी शुक्रवार रात टीम मैनेजर के साथ यूएई लौट आए।

वेलालागे बांग्लादेश के खिलाफ मैच में उतर सकते

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने शुक्रवार रात एक बयान में कहा, 'श्रीलंका कल यूएई में बांग्लादेश के खिलाफ़ चल रहे टूर्नामेंट के सुपर 4 चरण के अपने अभियान की शुरुआत करेगा। वेलालागे इस मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।'

बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ मैच वेलालागे के लिए अच्छा नहीं रहा था। इस मैच के आखिरी ओवर में अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने वेलालागे के खिलाफ 5 छक्के मारे थे। ये अलग बात है कि श्रीलंका ने इस मुकाबले को जीतकर सुपर-4 में जगह बनाई थी। श्रीलंका की जीत का फायदा बांग्लादेश को मिला और वो सुपर 4 में जगह बनाने में कामयाब रही। वेलालागे ने अबतक श्रीलंका के लिए 31 वनडे और 5 टी20 खेले हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story